Monday 23 November 2020

कलम की सुगंध



 

लाख बधाई जन्म दिवस की 

विदुषी सदा प्रसन्न रहे।

दूर रहें विपदा जीवन की

खिलता मधुबन पुष्प कहे।।


चांद चाँदनी की वर्षा कर

राग मल्हार सुनाये फिर

हर्ष गीत क्षण की वीणा पर

मध्य्म सुर में गाये फिर

छाये फिर खुशियाँ अनुपम सी

इंद्र धनुष सा रंग बहे।।


वरे शारदे छंद लेखनी

उत्तम काव्य प्रवाह बने

कहें वाह सब श्रोता पाठक

भाव पढ़ें वे गूढ़ घने

पर्व मने फिर नित्य दिवाली 

अंधेरा ले घात सहे।।


आज कलम की सुगंध तुमको 

मंगल भाव प्रदान करे

बढ़ो प्रगति पथ पर तुम नित ही 

साधो अपने लक्ष्य खरे

थके डरे बिन इतना चमको

ऊँचे से ध्रुव अटल डहे।।



संजय कैशिक 'विज्ञात'

संस्थापक (कलम की सुगंध)


कलम की सुगंध परिवार की तरफ से महाराष्ट्र कलम की सुगंध समूह की अध्यक्ष नीतू ठाकुर 'विदुषी' जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं 💐💐💐



नीतू ठाकुर 'विदुषी'

अध्यक्ष (महाराष्ट्र कलम की सुगंध)


आज विदुषी धन्य हुई हैं

स्वयं गुरु ने जिन पर लेख लिखा

स्वर अब मुखरित हो जायेंगे

सरगम को उन्माद दिखा।


प्रिय नीतू ,


‌मंगलमय हो आपको नया ये बसंत

जो जीवन में लाये खुशियों की तरंग।।

आप हँसते रहो मुसकुराते रहो

खुशियाँ ही खुशियाँ लुटाते रहो।।


जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।


                        कुसुम कोठारी

🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹

चले निरन्तर जीवन यात्रा पूरे बरस हजार 

हर पड़ाव पर घुलता जाये रंग अबीर गुलाल  ॥ 


जनम दिन की बहुत बहुत बधाई सखी नीतू जी 

हर सुख वैभव तेरे साथ हो ' 

हर राह बने आसान 

मस्तक पर यश की आभा हो बन जाओ दिन मान ॥ 


🎂🌾💐☕😍💞

डॉ़ इन्दिरा  गुप्ता यथार्थ


🌱🍂🌱🍂🌱🍂🌱🍂🌱🍂🌱🍂🌱🍂🌱

आ.नीतू जी 

जन्मदिन आपका

आपको ढेरों बधाई

चाहे वह थोड़ी देरी से आईं

कहा दिल ने तुम हो लेट

फिर सोचा

शुभ काम में काहे की वेट!

चलो मनाते हैं आपका जन्मदिन 

शुभकामनाएँ देते हैं गिन गिन 🌟🌟

जन्मदिन मुबारक बहना जी 

सदा सुखी ,स्वस्थ व सम्पन्न रहें

हर वर्ष दूने जोश से जन्मदिन मनाते रहें ।

🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂

माता रानी का आशीर्वाद रहे आप पर

परिवार की खुशियाँ बढ़ती रहें निरंतर

💐💐💐💐💐💐💐💐

आकाश की हर ऊँचाई हो आपकी धुरी

हर आकाँक्षा हो आपकी हमेशा पूरी

😊😊😊😊😊😊😊😊

 अपने कार्यक्षेत्र में बढ़ती जाएँ

जीवन में ऊँचा मुकाम आप पाएँ ।

🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸

आप जीओ हजारों साल ,साल के दिन हों पचास हजार...........

हैप्पी बर्थड़े टू यू डियर नीतू जी 

हैप्पी बर्थड़े टू यू.....

🎂💐🌟🍿🍺🍦🍹🍰

प्रभु आशीर्वाद हैंअनगिनत

शुभकामनाएँ हैं असीमित

करती हूँ मातारानी से यह प्रार्थना

जीवन खुशियों से महकता रहे ये मंगलकामना💞💞

जन्मदिन मुबारक नीतू जी 

परिवार में सभी को बधाई

                 नीरजा शर्मा


💮🌈💮🌈💮🌈💮🌈💮🌈💮🌈💮🌈💮


☘️🌷☘️🌷☘️🌷☘️🌷☘️🌷☘️🌷☘️🌷☘️

प्यारी नीतू बहना के लिए


विदुषी जिसका नाम है, सृजन करती छंद ।

नवगीत लिखे नित दिवस, हाइकु सृजन चंद ।।


सपना🎤🌹🌹

🌸🍂🌸🍀🌸🍂🌸🍀🌸🍂🌸🍀🌸


जन्मदिन की शुभकामनाएं


जन्मदिवस शुभकामना,करें आप स्वीकार।

आलोकित हो पथ सदा,खुशियां मिले अपार।।


सौम्य सहज व्यक्तित्व अरु,मुख पर है मुस्कान।

स्वर वीणा के तार से,झंकृत हो पहचान ।।


मार्गदर्शिका आप हो,रखतीं सबका ख्याल।

निर्झर ये जीवन रहे,करिये सृजन कमाल।।


सुखमय भविष्य हो सदा,सुखी रहे परिवार।

नाम रूपता दीप्ति सी,नीतू जी अवतार।।


मन भावुक सा हो रहा,मिला आप का स्नेह।

अनदेखे रिश्ते बने,सजा लेखनी गेह।।


अनिता सुधीर आख्या

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

*जन्मदिन की ढ़ेरसारी* *शुभकामनाएं प्रिय *नीतू जी*  💐💐🍫🍫🍫🍫🍨🍨🎂

कुछ पंक्तियाँ हमसब की तरफ से....  


बड़ी प्यारी सहेली हो,मुबारक जन्म दिन तुमको l

सदा ही मुस्कुराना तुम नहीं छूना कभी गमको l

करें हम याद हरदिन ही मगर मिलना नहीं होता

सदा हँसते हुए रहना 

गगन में चाँद सा चमकोl


*सरोज दुबे 'विधा'*

*रायपुर छत्तीसगढ़*

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

*नीतु बहन को‌ जन्म दिन पर चंद दोहे समर्पित*🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🎂🎂🎂🎂🎂🎂🍬🍬🍬🍬🍬🍬🍬🍬🍬🍬😊😊😊


नीतू बहना आप हैं,  कलम पटल की शान। 

देते हम शुभ कामना , खिले सदा मुस्कान ।। 


प्यारी प्यारी नीतु जी, बोलें मीठे बोल ।

रहे हँसी मुख पर सदा, सृजन करें अनमोल ।।


*धनेश्वरी देवाँगन धरा*


💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐


सभी मित्रो को व गुरूजनो को भोर का नमन सा 


नित्य  करे  सत्संग  सब, होगा बेङा  पार।

सत की नाव सदा तरे,महिमा बङी अपार।।


मदन सिंह शेखावत ढोढसर स्वरचित


🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀


सपने देखे जो आप ने,हो पूरे अरमान दी। 

 फूलों जैसे नभ में खिलो,बने लेख पहचान दी।।


हर पग हो गम से दूर दी, मन से हम कहते यही।

आप रहो दी जिस स्थान पर ,खुशी भरा जग हो वही ।।


बहे प्रेम की धारा सदा,  मिले यही उपहार दी ।

फूलों जैसी हो ये हँसी, खुशियाँ मिले अपार दी।। 


*जन्म दिवस की बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ दीदी जी*

🌹🙏🌹🎂💐

©चमेली कुर्रे 'सुवासिता'


🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

*आदरणीया नीतू जी को समर्पित* 


बिना आपके लग रहा, सूना सूना गाँव ।

आ जाने से आपके, मिली है शीतल छाँव ।


नीतू जी के जन्म से, मिली एक आवाज,

पढ़कर रचना आपकी, धन्य हुए हम आज ।


धन्य आपका मिल गया, हमको दर्शन लाभ ।

मधुर गीत गा लग रही, जैसे कोई अमिताभ ।


जैसी   सुन्दर   लेखनी,  वैसी ही   आवाज ।

अद्भुत प्रतिभा की धनी, बनी आज सरताज ।


   नित उन्नत पथ पर चलें, शिखर चढ़ें बस आप। 

ज्ञान मिले हमें आपसा, करते निस दिन जाप।

 *आपको जन्मदिन की हार्दिक* *शुभकामनाएँ।* 

  

अर्चना पाठक निरंतर अम्बिकापुर छत्तीसगढ़


🍃🌺🍃🍃🌺🍃🍃🌺🍃🍃🌺🍃🍃🌺🍃

जीवन सुरभित खुशियों से हो, जीत मिले हर पग पर नित्य।

मधुरभाषिणी सबकी प्यारी, मृदुल स्वभाव  बात ये सत्य।।

शुभकामना सदैव हमारी, राह जीत की हो आसान।

हर सपना साकार आपका, पूरे हों सारे अरमान।।


जन्मदिवस की अनंत बधाइयां आदरणीया नीतू जी


गीता द्विवेदी

🌹🌹🌹🌹🌹💐💐💐💐💐💐💐🙏🙏🙏


नीतू नीतू सब कहें, नीतू सबकी मीत। 

निश्छल निर्मल हास्य से, लेती मन को जीत॥

बिन नीतू जी मंच पर, होता नहीं प्रकाश।

ऐसी मीठी मोहनी, भरती सब मन आश॥


जन्मदिन 🎂 की हार्दिक शुभकामनायें सखी। हंसतीं रहें। 😘 हंसाती रहें। 🤗


गीतांजलि 'विधायनी'


🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼


विदुषी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹


मधुर मधुर मुस्कान से, लेती मन को जीत।

  जैसे सदियों से रही,  मेरी प्यारी मीत।।

🎂🎂🎂🎂🎂

सुंदर मुखड़ा चांँद सा, हंँसी में झरते फूल।

 छंद छंद मोती बना, रखती हो अनुकूल।।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹



*आशा मेहर 'किरण' रायगढ़ छत्तीसगढ़*


🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿


एक कुशल संचालिका, अद्भुत उनका ज्ञान ।

स्वस्थ सुखी जीवन रहें, बढ़े जगत में मान ।।


नीतू जी जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।🎉🎉💐💐

अमिता श्रीवास्तव 

🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉


आद. नीतू "विदुषी"जी

अवतरण दिवस की अनंत शुभेच्छाएँ..


नीतू जी नित नव छंदों को शब्दाभूषित ज्यों करतीं।

शतकवीर-नवगीत,  छन्द शाला का ज्यों प्रणयन करती।

त्यों प्रभु सदा आपके जीवन-आँगन में खुशियाँ भर दे।

असमंजस अवसाद अनिच्छित को अंतरमन से हर ले।

जन्मदिवस हो शुभ मंगलमय और कामना पूर्ण सभी हों..।

रहें साधनारत साहित्यिक, पथ से कब्भी  नही प्रथक हो...।।


बहुत बहुत बधाई और अस्सीम शुभेच्छाएँ

जीवेद् शरदःशतम्.💐💐💐💐.


(कृष्णमोहन निगम)


🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾


करते हैं यह कामना,

 जियो हजारों साल।

 रहे हमेशा संग हम,

 समय रहे जो हाल।।


जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं🌹🌹🌹🍿🥧


 चंद्र किरण  शर्मा भाटापारा


🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

जीवन  में महके सदा ,बेला औ गुलनार।

 नीतू तेरा जन्मदिन, आये सौ -सौ  बार।।


प्रमिला पान्डेय


🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️


खुशी मिले सब आप को,

मिले बधाई गीत।

जनम दिवस बेला सभी,

सखियाँ हो नव प्रीत।।


*जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं*

कन्हैया लाल श्रीवास 'आस'


🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂


जन्म दिवस शुभ कामना, कर लेना स्वीकार ।

मंगलमय सब काज हो आये बारम्बार ।।


मदन सिंह शेखावत ढोढसर


🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁


🎈🎈 *आदरणीय नीतू बहना को अशेष बधाईयाँ.....*🎉🎉🎊🎉🎉 🎈🎈

*तुम‌ जियो हजारों साल,*

*साल भर खुशियों की बौछार....* 👌💐💐

*साथ हो अपनों का प्यार*

*नेह रंग भरा मिले उपहार...*

  डा. सीमा अवस्थी ,भाटापारा,🙏🙏


🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻



परमजीत सिंह ,कहलूरी, हिमाचलप्रदेश