Showing posts with label " शीला". Show all posts
Showing posts with label " शीला". Show all posts

Sunday, 6 October 2019

कलम की ताकत....सुशीला साहू ," शीला"

कलम की ताकत
कलम की ताकत चहुओर,
ओज का संचार करती है ।
कोरे कागज पर नित,
एक नया इतिहास रचती है।

जिन्दगी के हर मोड़ पर ,
कलम की ताकत साथ देती है।
छोटी छोटी कमियों को भी,
बड़ी उजागर करती है।

आग बन कर कलम ,
जन जन में क्रांति लाती है।
शोला बन कर सबके ,
सीने में दहक उठती है।

कलम की रफ्तार देखो,
बेजुवान की जुबान बन जाती है।
लाचार बेबस के आँखों से,
बहते आँसुओं का हक दिलाती है।

कलम की रफ्तार से मानस,
अभिव्यक्ति को झकझोरती है,
अंतस में छिपी चिन्गारी को
 कलम ही सुलगाती है।

हर मुल्क के कोने-कोने में,
जन-जन को हौसला देती है।
स्याही की एक-एक बूँद,
सच्चाई की सद्भभावना लाती है।


सुशीला साहू "शीला"
रायगढ़ (छत्तीसगढ़)