Showing posts with label माहिया छंद (टप्पा )...सरोज दुबे जी. Show all posts
Showing posts with label माहिया छंद (टप्पा )...सरोज दुबे जी. Show all posts

Saturday, 25 January 2020

माहिया छंद (टप्पा )...सरोज दुबे जी

माहिया छंद (टप्पा )

222222-12
22222-10
222222-12

1/सावन देखो आया 
 प्रियतम मेरे सुन 
मेरा मन हर्षाया l

2/रिमझिम रिमझिम बरसे 
जल इन अँखियों से 
बदरी कोई तरसे l


3/हर आहट पे लागे 
जैसे तुम आये 
 मनवा सुन के जागे l


4/मन मेरा यूँ तड़पे 
तेरा कहना मुझसे 
कल आऊंगा तड़के l

5/सोलह श्रृंगार करूं 
बैठ थकूं सजना 
आने की आस भरूं l

6/अब संग मुझे  जीना 
चाहूँ साथ सदा 
गम हँस के पीना l

7/चाहूँ दिल में रहना 
धड़कन बन तेरी 
साँसो में है बहना l

8/अब नैनों में बसना 
 देखूँ जब तुझको 
 मन हो मेरा रसना l

9/साजन मेरे सजना 
अब तो है मुझको 
जीवन भर सजना l

10/अब काहे को डरना  
बिन तेरे जीना 
जीते जी है मरना l

सरोज दुबे 
रायपुर छत्तीसगढ़ 
🙏🙏🙏🙏