Wednesday, 18 December 2019

कुण्डलिया छंद ...काजल ,गजरा

[17/12 6:07 PM] आदेश कुमार गुप्ता पंकज: कुण्डलियाँ शतक वीर कलम की सुगंध सम्मान -2019
दिनाँक *** 17/12/2019
आज की कुण्डलियाँ 
********************************
काजल 
*********************************
काजल से शोभा बढ़े ,नयनों की सुन मित्र ।
श्वेत श्याम मन मोहिनी ,लगती हैं चल चित्र ।।
लगतीं हैं चलचित्र ,निखारे मुख की सूरत ।
बढ़ता नित्य निखार ,लगे प्यारी सी मूरत ।।
होता यह वरदान ,सुशोभित लगते श्यामल ।
बढ़ती इससे ज्योति ,लगा नयनों में काजल ।।
***********************************
गजरा
**********************************
गजरा लगा के केश में ,गोरी रहि इठलाय ।
बार - बार दर्पण लखे ,मन ही मन हरषाय ।।
मन ही मन हरषाय ,लगे महलों की रानी ।
सबको पास बुलाय ,कहे सब सुनो कहानी ।।
करके सब श्रृँगार ,लगा नयनो में कजरा ।
कैसी रहि पगलाय ,सजा बालों में गजरा ।।
***********************************
डाँ. आदेश कुमार पंकज
[17/12 6:09 PM] अटल राम चतुर्वेदी, मथुरा: आज 17 दिसम्बर की कुंडलियाँ
******
काजल
******
गोरी ने काजल लगा,
किए नुकीले नैन।
अनजाने में कर दिया,
बहुतों को बेचैन।

बहुतों को बेचैन,
निशाने पर था कोई।
घायल वह हो गया,
चैन से गोरी सोई।

मिनटों में कर गयी,
"अटल" वह दिल की चोरी।
काजल है बदनाम,
बड़ी चंचल है गोरी।
🙏अटल राम चतुर्वेदी🙏
*******************

गजरा
*****
गजरा बालों में लगा,
गोरी है तैयार।
जाने कितनों में पड़े,
बिना मार की मार।

बिना मार की मार,
न मुँह से कह पायेंगे।
देख रूप अनमोल,
लगे सब सह जायेंगे।

"अटल" कयामत हुई,
देख आँखों में कजरा।
गोरी लेगी जान,
सजा बालों में गजरा।
🙏अटल राम चतुर्वेदी🙏
[17/12 6:13 PM] तोषन: ●●●●●कलम की सुगंध छंदशाला●●●●●
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
            कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु
★★★★★★★★★★★★★★★★
              दिनांक - 17.12.19
★★★★★★★★★★★★★★★★
              कुण्डलियाँ (1) 
                विषय-काजल

भावे काजल आँख को,हिय में चले कटार।
गौर बदन को शोभती,तरंग उठे हजार।।
तरंग उठे हजार,मेघ है आन समाया।
लगे प्रकृति का मेल,देख तन मन हरषाया।।
मन में करे गुमान,लगे काजल इतरावे।
लेना रख सम्हाल, आँख को काजल भावे।।

★★★★★★★★★★★★★★★★
              कुण्डलियाँ (2) 

              विषय-गजरा

महकी गजरा रात में,सजना के मन भाय।
देख नार श्रृंगार को,हिय हिचकोले खाय।।
हिय हिचकोले खाय,रात है सारी जागे।
पीकर मानों भंग,नशा महुआ जस लागे।।
रहे नहीं अब धीर,गगनचर ये अब चहकी।
प्रेम मिलन की आस,रात में गजरा महकी।।

★★★★★★★★★★★★★★★★
             रचनाकार का नाम
      तोषण कुमार चुरेन्द्र धनगंइहा
    डौंडी लोहारा बालोद, छत्तीसगढ़
[17/12 6:15 PM] बोधन राम विनायक: कुण्डलियाँ - शतकवीर सम्मान के लिए-
दिनाँक -17.12.19

(3) काजल 
सुंदरता की चाह में,काजल आँजे नैन।
हिरनी जैसी देखती,कुछ नहिँ बोले बैन।।
कुछ नहिँ बोले बैन,आँख से सब कुछ कहती।
दिल में हरदम प्यार,सजाकर वो ही रहती।।
कहे विनायक राज,देख मन मेरा भरता।
नारी रूप निहार,लगे कितनी सुंदरता।।

(4) गजरा 
साजे  गजरा केश  में, सुन्दर  लागे  रूप।
सबके मन को मोहती, रंक भले या भूप।।
रंक  भले  या  भूप, सभी  होते  दीवाना।
वेणी सुन्दर होय, नाग सी  हमने जाना।।
कहे विनायक राज, केश में नागिन राजे।
लहराती जब चाल,सोहती गजरा साजे।।


बोधन राम निषादराज"विनायक"
सहसपुर लोहारा,जिला-कबीरधाम(छ.ग.)
[17/12 6:18 PM] सरला सिंह: *कलम की सुगंध छंदशाला*
*कुंडलियाँ शतकवीर हेतु*

17.12.19
दिन - मंगलवार
विषय -काजल 
विधा-कुंडलियां

काजल ते काले भये,सखी नयन हैं आज।
माथे पर चमके बिंदी, सजी आंख में लाज।
सजी आंख में लाज, लगे गोरी बहु भोली।
करत संभल के बात,सभी की वो हमजोली।
कहती सरला आज, सखी साजन हित पागल।
चहुंदिशि ढ़ूंढै पीय,बहे अखियों से‌ काजल।

*कलम की सुगंध छंदशाला*
*कुंडलियाँ शतकवीर हेतु*

17.12.19
दिन - मंगलवार
विषय -गजरा
विधा-कुंडलियां

  गजरा बालों में लगा , सजा महावर पांव,
  गोरी झूमति है चली,अरी‌ कौन से गांव।
  अरी कौन से गांव, कहां की है तू गोरी,
  बोलत मुख ते नाहिं, करे काहे मुंहजोरी।
  कहती सरला बात,चली पनघट ले गगरा,
  सभी सहेली साथ,लगा बालों में गजरा।।

डॉ सरला सिंह स्निग्धा
दिल्ली
[17/12 6:25 PM] डा कमल वर्मा: कुंडलियाँ शतक वीर के लिए, 17-12-19
कुंडलियाँ।🙏🏻
विषय 1)काजल🌹
नैना काजल आंज के, कर सोलह सिंगार, 
तकती राधा आ रहें,कान्हा मेरे द्वार। 
कान्हा मेरे द्वार,अभी तो सूनी राहें। 
  मनवा करत पुकार,कृष्ण को तकें निगाहें। 
 कमल कहें तू भूल,सजन के झूठे बैना,                        
 काहें दिल तड़पाय,नीर बरसायें नैना।। 
डॉ श्रीमती कमल वर्मा। 
कुंडलियाँ 
विषय 2) गजरा🌹
गेसूं मेरे बांँध दे,गजरा संग सजाय। 
आते होंगे प्रिय अभी,कैसे देर लगाय? 
कैसे देर लगाय,बात थी प्रिय आवन की। 
देखों बीत न जाय,सखी यह ऋतु सावन की। 
कहे कमल मत सोच, पोछ ले सजनी आसूँ। 
 मैं सवार के केश, बांध दूंँ तेरे गेसूं।। 
डॉ श्रीमती कमल वर्मा। 🙏🏻
[17/12 6:54 PM] बाबूलाल शर्मा बौहरा: 👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀
~~~~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा

कलम की सुगंध छंदशाला 

कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु

दिनांक - 16.12.19

कुण्डलियाँ (1) 
विषय- काजल
,                👀👀
भाता  भारत  मात को , रक्षा  हित  बलिदान।
बिँदिया काजल नारि को,सदा सुहाग निशान।
सदा  सुहाग   निशान, रहे  होठों  पर   लाली।
कुमकुम  से  भर  माँग, सजे  नारी  मतवाली।
शर्मा   बाबू   लाल , मान   हर   नारी   माता।
भारत माता  सहित, मात का यश गुण भाता।
,               👀👀


कुण्डलियाँ (2) 
विषय- गजरा
,                    👀👀
धरती दुल्हन सी सजी, हरित पीत परिधान।
शबनम चमके  भोर में, भारत  भूमि महान।
भारत भूमि महान, ताज हिम का जो पहने।
पर्वत खनिज पठार,सरित वन सरवर गहने। 
कहे लाल  कविराय, नारि  गजरे से सजती। 
हिम से  निकले धार, नीर से सजती  धरती।
,                  👀👀


रचनाकार का नाम-
✍©
बाबू लाल शर्मा, बौहरा
सिकंदरा,दौसा,राजस्थान
👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀
[17/12 6:57 PM] रजनी रामदेव: शतकवीर प्रतियोगिता हेतु
17/12/2019::मंगलवार

(1)--काजल---
काजल वारे नैन सों, गोरी करे प्रहार।
मन भँवरा घायल हुआ, नैना बने कटार।।
नैना बनें कटार, करें थोड़ी मनमानी।
लगते हैं वाचाल, मूक बन कहें कहानी।।
मनवा हो बेहाल, उड़े है बनकर बादल।
गोरी करे कमाल, लगा लेती जब काजल।।

(2)-- ग़ज़रा--
वेणी ग़ज़रा गूँथते, श्याम करें मनुहार
दर्पण लेकर राधिका, उनको रही निहार।।
उनको रही निहार , न देखत है छवि अपनी
मंद मंद मुस्काय , हिले तब मुख पर नथनी।।
श्याम राधिका साथ, प्रेम की बहे त्रिवेणी।
तीन लोक के नाथ, गूँथते ग़ज़रा वेणी।।
                    रजनी रामदेव
                       न्यू दिल्ली
[17/12 6:58 PM] अनुराधा चौहाण मुम्बई: *कलम की सुगंध छंदशाला*
*कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु*
*दिनाँक--17/12/19*

(1)
*विषय--काजल*
*काजल*
चूड़ी से बिँदिया कहे,तू क्यों देती साज।
तेरी खन खन में बसे, नारी मन का राज।
नारी मन का राज।लगाती काजल बिँदिया। 
सजती जब ये नार,चुराती हैं यह निँदिया।
कहती अनु सुन आज,बनाओ हलवा पूड़ी।
साजन आए द्वार, खनक-खनकें है चूड़ी।

(2)
*विषय--गजरा*
*गजरा*
महके बालों में लगे,गजरा जूही आज।
झुमके कानों में सजे,कँगना चूड़ी साज।
कँगना चूड़ी साज,पहनती चूनर सारी।
कर सोलह श्रृंगार,लग रही सुंदर नारी।
कहती अनु यह देख,खुशी से सखियाँ चहके।
लटका लट में आज,जुही का गजरा महके।
*अनुराधा चौहान*
[17/12 7:01 PM] सरोज दुबे: 17-12-19
काजल 
नारी काजल से सजे, नैनों की है शान l
चाहे जितना भी सजे, पर फीकी मुस्कान ll
पर फीकी मुस्कान, बुरी नजर से बचाती l
एक यही श्रृंगार, नयन नार के  सजातीl 
कहती सुनो सरोज, कहे दुनिया ये सारी  l
काजल का श्रृंगार, लगे सुन्दर हर नारी  

सरोज दुबे 
🙏🙏
[17/12 7:01 PM] सरोज दुबे: गजरा -17-12-19
गजरा हाथों बाँध के, मुँह में लेकर पान l
कोठे पर हैं बेचते, दानव नन्ही जान l
दानव नन्ही जान, सदा खुशबू को मसले l
गजरा बिना जुबान, कली का भँवरा रसले l
कहती सुनो सरोज, तृप्त करता ज्यूँ बजरा ll
इसके रूप अनेक, सजे बालों में गजराll 
सरोज दुबे 
🙏🙏
[17/12 7:12 PM] घनेश्वरी देवांगन 'धरा': *कुँडलिया शतक वीर  हेतु*

कुँडलिया (3)

*विषय------काजल*

काजल माथे में लगा , बन जा खुद तू ढाल ।
नजर बुरी जो उठे ,  फिर ले जला मशाल ।।
फिर ले जला मशाल, धधकती जो चिंगारी ।
फूल नहीं अंगार ,   शुरू कर दे तैयारी ।।
नारी की आवाज , बुरी नजरें कर घायल ।
हैवानों को भस्म ,  लगा के माथे काजल ।।

कुँडलिया  (4)
*विषय------------गजरा*

गजरा  बेचे राह  में ,  चुन- चुन कर वो फूल ।
निर्धन अनपढ़  बेबसी , चुभते बनके शूल ।।
चुभते बनके शूल‌ ,  अशिक्षा है बीमारी ।
सहती पीर अबोध ,  दर्द सहना लाचारी ।।
करती धरा सवाल , बहे क्यूँ निशदिन कजरा ?
देकर पैसे चंद  ,   खरीदे कोई गजरा ।।


*धनेश्वरी देवांगन धरा*
*रायगढ़, छ.ग.*
[17/12 7:12 PM] पुष्पा विकास गुप्ता कटनी म. प्र: कुण्डलिया शतकवीर हेतु

दिनाँक -17.12.19

कुण्डलिया (3)

*काजल*

लगती तेज कटार सी, यह काजल की कोर।
नभ से उतरी अप्सरा, देख रही किस ओर।।
देख रही किस ओर, बता दे हे मृगनयनी।
रूपवती  हो  कौन,  परी  या जादूगरनी।।
कभी मिलाए नैन, कभी नजरों से ठगती।
यह काजल की रेख, तीर सी सीने लगती।।

कुण्डलिया (4)

*गजरा*

गजरा वेला फूल का, महके सारी रैन।
जूड़े ऊपर है सजा, करता मन बेचैन।।
करता मन बेचेन, नजर कब इससे हटती।
ताक  रहे  दो नैन, रैन मुश्किल से कटती।
करो प्रणय स्वीकार, बनूँ आँखों का कजरा।
बाँधू  अपने  हाथ, केश  में  तेरे गजरा।।

रचनाकार का नाम- पुष्पा गुप्ता "प्रांजलि"
[17/12 7:21 PM] आशा शुक्ला: कलम की सुगंध छंदशाला
कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु
 दिनाँक-17:12:1019
विषय: काजल,गजरा


(1)
विषय-काजल


काजल नैनों में लगा, प्रिया छिपी जा ओट।
 तिरछी चितवन से करें, सीधे मन पर चोट ।
सीधे मन पर चोट, नैन उसके कजरारे।
 करें प्रेम की बात,मधुप ,नैनों से हारे
जागी पूरी रैन, आस मिलने की पल-पल।
छीने पिय का चैन,प्रिया का गहरा काजल।


(2) विषय- गजरा


महका गजरा देख के, जियरा गया लुभाय।
जूही बेला की कली,  मनवा को ललचाय।
मनवा को ललचाय, बड़ा सुंदर यह गहना ।
फूलों का रस रंग, सजी वेणी क्या कहना।
कह आशा ये बात,लगा कजरा मन बहका
भरे हिया में प्रीत, लगे जब गजरा महका।

आशा शुक्ला
[17/12 7:26 PM] सुकमोती चौहान रुचि: कुण्डलियाँ

3.  *काजल*

काजल  आँजे  नैन  में,गोल मटोल कपोल।
मीठी मिश्री  से  मधुर,लगते जिनके बोल।
लगते  जिनके  बोल ,रिझाये सबके मन को।
करके  तर्क  वितर्क , हिलाते निज आनन को।
कहती रुचि करजोड़,धन्य यशुमति का आँचल।
कृष्ण  लुकाये  पोंछते, स्वयं नैनों का  काजल।


4.   *गजरा*

गजरा बालों में सजा,सिर पर चुनरी छोर।
हाथों में  चूड़ी पहन,नार बने चितचोर।
नार  बने  चितचोर ,सजाती  राधा रानी।
सोहे  बिंदी  लाल , गात में साड़ी धानी।
कहती रुचि करजोड़,देखने आये बदरा।
लचक लचीली चाल,सजा बालों में गजरा।

✍ सुकमोती चौहान "रुचि"
बिछिया,महासमुन्द,छ.ग.
[17/12 7:26 PM] वंदना शर्मा: कुण्डलिया शतकवीर 16/12/12

वेणी

वेणी में गजरा लगा, चली नवेली नार।
मंथर गति मनमोहिनी, नयनन कजरा धार।
नयनन कजरा धार,बाल नागिन सम लहरे।
अधरों पर मुस्कान, लालिमा बनकर गहरे।
करें केश विन्यास,साज की उत्तम श्रेणी।
लहर लुभाती खूब, तिलिस्मी होती वेणी।

कुमकुम

चुटकी भर की लालिमा,भर अखण्ड सौभाग्य।
मस्तक पर जब राजती, गर्वोंनत हों भाग्य।
गर्वोंनत हो भाग्य,सहस दल नीरज खिलता।
विरही आत्म स्वरूप,परम् पति से जा मिलता।
जर्जर भया शरीर,औषधी है बस कुटकी।
भर दो मस्तक बीच,लाल कुमकुम की चुटकी।

वन्दना शर्मा 'वृन्दा'
अजमेर

17/12/19
शतकवीर कुण्डलिया
*काजल*

काजल कुमकुम आलता,सजे महावर लाल।
अगणित तिय श्रृंगार है, बेंदी शोभित भाल।
बेंदी शोभित भाल,सुहागन वह कहलाती।
रिक्त हृदय में प्रीत,ऋतु अर्धांगिनी लाती।
अगहन में फल देय,प्रिया तुम ऐसा राजल।
वशीकरण सा मंत्र,खींचता तेरा काजल।

राजल-अगहन में पकने वाला धान


2  *गजरा*

गजरा फिर से बाल में,चलो सजा दूँ आज।
सुनो ढूँढ़ लायें वही,प्रेम प्रीत के राज।
प्रेम प्रीत के राज,न जाने कहाँ खो गए।
इक घर में अनजान,अकेले अभी हो गए।
रंग अधर पर लाल,आँख का बनकर कजरा।
महकूँगा दिन रात,मोगरे का हो गजरा।।

वन्दना शर्मा'वृन्दा
अजमेर
[17/12 7:27 PM] अनंत पुरोहित: *कलम की सुगंध छंदशाला* 

*कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु* 

*दिन मंगलवार 17.12.2019* 

 *1) काजल*
काजल से है सुरमयी, मृगनयनी के नैन
इन नैनों में डूब के, प्रेमी खोया चैन
प्रेमी खोया चैन, प्रीत मन झूले झूला
विद्युत सी मुख कान्ति, देख कर सुध-बुध भूला
कह अनंत कविराय, बाल हैं जैसे बादल
हो जाती है रात, लगा ले जब वह काजल

 *2) गजरा* 
गोरी इत-उत डोलती, गलियों को महकाय
गजरा कलियों से बना, वेणी में लटकाय
वेणी में लटकाय, भ्रमर प्रेमी ललचाया 
झटकी गजरा नार, देख प्रियतम मुस्काया
कह अनंत कविराय, लली मृगनयनी छोरी
मधुकर भरता आह, देख मुस्कायी गोरी 

 *रचनाकारः* 
अनंत पुरोहित 'अनंत'
सादर समीक्षार्थ
[17/12 7:28 PM] चमेली कुर्रे: कलम की सुगंध छंदशाला 
*कुण्डलियाँ शतकवीर*

दिनांक- १७/१२/१९
कुण्डलियाँ- (3)
विषय- *काजल*

फैली *काजल* आँख पर,बहे आँख से नीर ।
नमी धरा की देख कर, उठे हृदय में पीर ।।
उठे हृदय में पीर, न जाने कितनी रोती।
बहे गंग की धार , मैल मन का यूँ धोती ।। 
सुवासिता मासूम, हुई है गंगा मैली । 
यमुना का क्या दोष, घटायें नभ में फैली।।

कुण्डलिया-(4)
विषय- *गजरा*

ला दो *गजरा* तुम पिया, कर लू मैं श्रृंगार। 
डोर पिरो ले प्रेम की , महक जाय घर द्वार।। 
महक जाय घर द्वार, बाग की वो सब कलियाँ। 
रहे सुगंधित गाँव , रहें हँसती सब गलियाँ।। 
देख चमेली फूल, राग खुशियों के गा दो ।
मनमोहक हो रूप, फूल ऐसा तुम ला दो।।
🙏🙏🙏
✍चमेली कुर्रे 'सुवासिता'
जगदलपुर (छत्तीसगढ़)
[17/12 7:33 PM] अभिलाषा चौहान: *कलम की सुगंध छंदशाला*
----------------------------
*कुण्डलियां शतकवीर हेतु*
------------------------------
दिनांक-१७/१२/२०१९

*कुण्डलियां(३)*


*कजरा*

भोली सी वह नायिका,चंचल उसके नैन।

आनन पंकज सा लगे,छीने दिल का चैन।

छीने दिल का चैन,आंख में काजल डाले।

मीठे उसके बोल, हुए हैं सब मतवाले।

कहती 'अभि' निज बात,चढ़ी है जब वह डोली।

भीगे सबके नैन,चली जब पथ पे भोली।

*कुण्डलियां(४)*
   *गजरा*

चंचल चपला सी लली,खोले अपने केश।

मुख चंदा सा सोहता,सुंदर उसका वेश।

सुंदर उसका वेश,चली वो लेकर गजरा।

देखा उसका रूप,आंख से दिल में उतरा।

कहती अभि निज बात,मचा है हिय में दंगल।


देख सलोना रूप,प्रेम में तन-मन चंचल।

अभिलाषा चौहान
सादर समीक्षार्थ 🙏🌷
[17/12 7:46 PM] डॉ मीता अग्रवाल: कुंड़लिया  शतकवीर हेतु सादर  
                *3   कजरा** 

सोहे बाण कटार सी,नैनन कजरा धार।
कजरारी अखियाँ करें, प्रियतम से मनुहार ।
प्रियतम से मनुहार,चषक नीलम सी प्याली।
बतिया नैनो बीच, लाज ते मुख पे लाली।
शरमाई सकुचाय,नैन ही डगमग जोहे।
घटा घनेरी चाह,छिपाये कजरा  सोहे।


                 *4*गजरा** 
गजरा भर कर टोकरी,चली राह धर आस।
बेच चार पैसे मिले,पहुंचे माँ के पास।
पहुंचे माँ के पास,तके है माँ बेचारी।
चुन कर गजरा फूल,बताती है लाचारी।
कहती मधुर विचार,  बहे नैनो से कजरा।
अनपढ़ है लाचार,कमाई है ये गजरा।

मीता अग्रवाल मधुर रायपुर छत्तीसगढ़
[17/12 7:56 PM] प्रतिभा प्रसाद: *शतक वीर सम्मान हेतु*
*कलम की सुगंध छंदशाला*
*कुण्डलियाँ प्रतियोगिता*
विषय  *काजल*
दिनांक  *17.12.19.......* 

(03)           *काजल*

आँखों में काजल लगा , सुंदर लगती नार ।
कौतुहल से झांक रही , लिय यौवन का भार ।
लिय‌ यौवन का भार , दुलारी जिम्मेदारी ।
पाँव फिसले न कभी  , हाँ देते होशियारी ।
कह कुमकुम करजोरि ,  रहेगी निज बाँतों में ।
घर की है सम्मान , लगाती काजल आँखों में ।।


(04)            *गजरा*

बाँलों‌ में  गजरा लगा , झाँक रही है गेह‌ ।
साजन से है माँगती , हाँ अपने लिय नेह‌ ।
हाँ अपने लिय नेह , सदा तुम्हीं से पाना ।
है दिल का अरमान , प्यार देने तुम आना ।
कम कुमकुम करजोरि , स्नेह गुलाबी गालों में ।
केश कला यूँ तोल , लगा गजरा बालों ‌में‌ ।।


🌹 *प्रतिभा प्रसाद कुमकुम*
       दिनांक  17.12.19....


___________________________________________
[17/12 8:08 PM] विद्या भूषण मिश्र "ज़फ़र": *कुंडलिया शतकवीर प्रतियोगिता*
*दिनांक--१७/१२/१९, मंगलवार।*
~~~~~~~~~~~~~~
*३- कुंडलिया-काजल!*
~~~~~~~~~~~~~~
सुंदर मुख मंडल मुदित, नैनन काजल डारि।
प्रियतम से मिलने चली, मंंथर गति सुकुमारि।
मंथर गति सुकुमारि, अधर पर सोहे लाली।
बिंदी चमके भाल, कमर पर चोटी काली।
झुकी लाज से आंख, चाल हिरनी सी चंचल।‌
दमकें गौर कपाल, लाल, सुंदर मुख मंडल।।
~~~~~~

*४ -कुंडलिया- गजरा--*
~~~~~~~~~~~~~~
गजरा फूलों का लगा, चोटी ली लटकाय।
बिंदी चमकी भाल पर, कुमकुम दिया लगाय।
कुमकुम दिया लगाय, सुगंधित है घर सारा।
द्वारे बंदनवार, लगे मन को अति प्यारा।
राह तके सुकुमारि, सजा आंखों में कजरा।
मुख पर चमके प्यार, केश में सोहे गजरा।।
~~~~~~~~~

*--विद्या भूषण मिश्र "भूषण"--बलिया, उत्तर प्रदेश!*
[17/12 8:14 PM] केवरा यदु मीरा: शतक वीर- सृजन 

17-12-19

काजल 

काजल नित ही आँजती, मन मोहन को माय।
कहती मेरे लाल को, नजर नहीं लग जाय ।।
नजर नहीं लग जाय, मात मन में घबराती ।
मुखड़ा चूमे जाय, श्याम पर वारी जाती ।
लाला मेरा छौन,देख ओढ़ाती आँचल ।
जादू वाले नैन, लगाती मैंया काजल ।।

गजरा  - शतक वीर 

गजरा बालों में लगा, चली मटकती चाल ।
देख रहे हैं साजना, जूड़ा आज कमाल ।।
जूड़ा आज कमाल, बड़ी लगती हो प्यारी ।
नैना तीर कमान, चलाती आज कटारी ।।
कहती मीरा आज,लगादो नैनन कजरा ।
सज सोलह श्रृंगार, लगादो साजन गजरा ।।

केवरा यदु "मीरा "
राजिम
[17/12 8:16 PM] सतविंद्र कुमार राणा सृजन: कुण्डलिया शतक वीर के लिए 17-12-2019

विषय : *काजल* 


काजल की है कोठड़ी, राजनीति लो जान
हर पल रहती ताक पर, जिसमें अपनी आन
जिसमें अपनी आन, बुराई को है पकड़े
कोमल रखो स्वभाव, रहो मत साहब अकड़े
सतविंदर कह कार्य, ध्यान सह जाता है चल
बुरी नज़र से दूर, तभी रख पाता काजल।

*गजरा*


धागा मेरे प्रेम का, पुष्प हृदय के भाव
डेली जिनसे है भरी, लाया चुन सह चाव
लाया चुन सह चाव, बुनूँगा गजरा प्यारा 
खूब खिले सिंगार, सदा ही सुनो तुम्हारा
सतविंदर कह भाव, यही अब मन में जागा
सदा-सदा का बंध, बने प्रेम-रूप  धागा।

©सतविन्द्र कुमार राणा
[17/12 8:20 PM] राधा तिवारी खटीमा: कलम की सुगंध छंदशाला
कुंडलियाँ शतकवीर हेतु 
दिनांक -17/12/19

काजल (3)

काजल आँखों पर लगा, नैन रही मटकाय।
देख सजन को सामने, गोरी भी इठलाय।।
 गोरी भी इठलाय, झुका वो नैना बोले।
  मुस्काती वो आय, सजन सम्मुख वो डोले।
 कह राधे गोपाल, सजन को देखे हरपल।
 नैन रही मटकाय, लगाकर वो तो काजल।।

गजरा (4)

लेके गजरा हाथ में, साजन जी मुस्काय।
 सजनी जी के बाल पे, पिन से वो अटकाय।।
पिन से वो अटकाय, करे वो बातें मन की।
 सोनी सी हो नार,अरे मेरे जीवन की।
 कह राधे गोपाल, लुभाओ कजरा देके।
 जाओ साजन धाम, सदा तुम गजरा लेके।।

©राधा तिवारी "राधेगोपाल"
खटीमा 
उधम सिंह नगर 
उत्तराखंड
[17/12 8:26 PM] कमल किशोर कमल: नमन
17.12.2019

कुंडलियॉ शतकवीर हेतु

3-कजरा

कजरा आँखों में लगा,गोरी चली विहार।
लचक कमर मटके बहुत,भौंहें तनी कटार।
भौंहें तनी कटार,गुलाबी साड़ी पहने।
कंगन बिछिया हार,कान में झुमकी गहने।
कहे कमल कविराज,वेणि में बॉधे गजरा।
पहुॅच गई बाजार,लगाकर काला कजरा।

4-गजरा

गोरी गजरा बाल में,बाँध चली ससुराल।
पिया मिलन सपने लिए,हिया जिया खुशहाल।
हिया जिया खुशहाल,सोंचती नभ के तारे।
हरी धरा कचनार,फूलते गेंदा न्यारे।
कहे कमल कविराज,गॉव की अनुपम छोरी।
सुंदर लिए विचार,सोहता गजरा गोरी।

कवि-कमल किशोर "कमल"
        हमीरपुर बुन्देलखण्ड।
[17/12 8:42 PM] इंद्राणी साहू साँची: कलम की सुगंध छंदशाला

कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु

दिनाँक -17 /12/19
कुण्डलिया (1)
विषय - काजल
**************
मंगल करती कामना ,
             काजल तिलक लगाय ।
बुरी शक्तियों को भगा ,
                     माता प्रेम लुटाय ।
माता प्रेम लुटाय ,
              रंग काला अति पावन ।
काजल नयन सजाय ,
              नार लगती मन भावन ।     
सोहे नयनन माथ ,
                लगे जैसे शुभ संदल ।     
सजे सुहागन आँख ,
               करे जीवन में मंगल ।।
                     ●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
कुण्डलिया (2)
विषय - गजरा
****************
गजरा फूलों से बना ,
                देवी माँ को भाय ।
अद्भुत सौरभ हृदय में ,
             पावन भक्ति जगाय ।
पावन भक्ति जगाय ,
             बने जीवन सुंदरतम ।
गजरा नार लगाय ,
         लुभाती है मन प्रियतम ।
चंचल नयन कटार ,
            सजी है सुंदर कजरा ।
जैसा जिसका भाव ,
                लगे है वैसा गजरा ।।

************************************
✍️इन्द्राणी साहू "साँची"✍️
   भाटापारा (छत्तीसगढ़)
★★★★★★★★★★★★★★★★★
[17/12 9:00 PM] प्रमिला पाण्डेय: कुंडलियां शतकवीर
 मंगलवार/17-12-19
   विषय-काजल/गजरा
       नैना दोऊ कमल हैं , काजल सोहे कोर।
  मोर मुकुट है शीश पर,  वृंदावन भयो शोर।
 वृंदावन भयो शोर ,  मिले नहि गोकुल कान्हा।
   मधुवन खोजत फिरै,  ग्वाल कह कान्हा-कान्हा।
  कह प्रमिला कविराय, आय नहि मन को चैना।
 इत उत ढूंढ़त श्याम,   सखि अब वांवरे नैना।।


(2) गजरा
  चुन- चुन लाये एक दिन,  फूल अनेक प्रकार।
अपने हाथों से किया ,प्रभु ने फिर श्रृंगार।।
 प्रभु ने फिर श्रृंगार ,  दिया नैनों में कजरा।।
   करन फूल गल हार,    शीश वेणी   पे गजरा।।
  कह प्रमिला कविराय,  गा  रहे भौंरे गुन-गुन।
  लाते हैं नित फूल , लखन भैया भी चुन -चुन।।

 प्रमिला पान्डेय
[17/12 9:03 PM] गीतांजलि जी: *शतकवीर कुण्डलिया - दिवस २*
===================
*काजल*

नयनन में काजल भरा, सिर पर घूँघर केश।
रूप सलोना सज रहा, श्यामल शांत विशेष।।

श्यामल शांत विशेष, पहिरे तन पीले वसन।
जमुना जल के तीर, करते हैं कान्हा रमन। 
मुरली का मृदु गीत, मोह रहा गोपियन मन। 
पुलकित पावन नीर, बरस रहा सखी, नयनन।

===================
*गजरा*

चुन चुन कलियाँ अधखिली, शुचि शुभ सुरभित वास। 
आया है अंजुल भरे, बालक माँ के पास। 

बालक माँ के पास, कहे दो गजरा इक बुन। 
जिन जिन वर्ण श्वेत, परख पिरोइये उन उन।
पाकर मादक गंध, गाए भँवरा गुन गुन।
मिष्ठ मकरंद पान, कर रहा बैरी चुन चुन। 
===================
*गीतांजलि ‘अनकही’*
[17/12 9:08 PM] कैलाश चंद्र प्रजापति 'सुमा': सादर नमन मंच..🙏🏾🙏🏾🌹
कलम की सुगंध छंदशाला

*कुंडलियाँ शतक वीर प्रतियोगिता हेतु सादर प्रेषित...*
(16/12/2019 से 17/12/2019)

दिनांक:-16/12/2019
विषय:- वेणी/कुमकुम
विधा कुंडलियाँ

**********************************
*१.* *वेणी*

बालों की वेणी सजा, नयन होठ अरु गाल।
कानों में झुमके लगा, चली मटकती चाल।।
चली मटकती चाल, सजाकर नथनी प्यारी।
सितारानी पहन, बनी है राज दुलारी।।
कहे 'सुमा' कविराय, सजी है विनिता श्रेणी।
गजरा से ही खूब, सजे बालों की वेणी।।

*२.* *कुमकुम*

सजनी सजने को चली, सजन हेतु रख प्यार।
बिंदी कुमकुम चमकती, माथे का श्रृंगार।।
माथे का श्रृंगार, लटकती कानों बाली।
कजरा, गजरा खूब, लगी होठों पर लाली।।
कहे 'सुमा' कविराय, लगे ज्यों चन्दा रजनी।
ऐसे चमकी आज, बहुत मेरी ये सजनी।।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

दिनांक:-17/12/2019
विषय:- काजल/गजरा
विधा:- कुंडलियाँ

**********************************
*१.* *काजल*

अबला रहना छोड़ दो, करो हिम्मती काज।
बहते काजल की सुनो, कौन बचावे लाज।।
कौन बचावे लाज, छलें अब चलती नारी।
माता बहना आज, सताते बेटी प्यारी।।
कहे 'सुमा' कविराय, बनो अब तुम भी सबला।
बदलो अब इतिहास, मिटा दो अब तो अबला।।

*२.* *गजरा*

नारी तो सुंदर लगे, करने से श्रृंगार।
गजरा बालों में रखे, पिया हेतु जो प्यार।।
पिया हेतु जो प्यार, सजावे बिंदी प्यारी।
काजल लाली लगे, नाक में नथनी  न्यारी।।
झुमके सजते कान, गले में है गलसारी।
रखन चूँप से दांत, रखे जो सुंदर नारी।।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

अप्रकाशित/मौलिक/स्वरचित
रचनाकार
प्रजापति कैलाश 'सुमा'
मेहन्दीपुर बालाजी, दौसा राजस्थान।

देरी के लिए क्षमा प्रार्थी🙏🌺
[17/12 9:14 PM] रवि रश्मि अनुभूति: 9920796787****रवि रश्मि 'अनुभूति '

*कुण्डलिया शतकवीर हेतु*

कुण्डलिया छंद 
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
1 ) काजल 
***********
नैनों में काजल सजे , सुन्दर नैना आज ।
कुण्डल झूमें बोलते, अब नैनों में लाज ।।
अब नैनों में लाज, इत उत डोले गोरी ।
छवि साजन जो देखता , कहे वो हाँकी छोरी ।।
जादू कितना छाय , सुनो जो इन बैनों में  ।
जादू छाया हाय , सजे काजल नैनों में   ।।
      %%%%%%%%%%%%%

कुण्डलिया छंद 
÷÷÷÷÷÷=÷÷÷÷
2 ) गजरा 
**********
गजरा देखो घूमता , बालों लिया लगाय । 
कमुदिनी की है ख़ुशबू , महक महकती जाय ।
महक महकती जाय , सुगंधी कितनी प्यारी ।
गजरे के ये फूल , लगाती है हर नारी ।
कहती गोरी आज , लगा नैनन में  कजरा ।
खाती गोरी भाव , लगा बालों में गजरा ।।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

(C) रवि रश्मि 'अनुभूति '
17.12.2019 , 6:35 पी.एम. पर रचित ।
         %%%%%%%%%%%

●●
[17/12 9:33 PM] पाखी जैन: कुंडलिया शतकवीर हेतु 
दिनांक -16/12/2019
विषय --वेणी ,कुमकुम 

[12/17, 14:08] Manorama Jain: कुंडलिया ,शतकवीर हेतु प्रयास 🙏🏻🙏🏻
विषय -वेणी ,कुमकुम 
दिनांक -16/12/2019

1--वेणी 

वेणी ..(चोटी)
बालों वेणी गूंथ के ,चल दी दुल्हन आज 
साजन से वादा किया ,करती माता नाज
करती माता नाज,सिखाती धीरज धरना
करके सारे काम ,बताती गौरव करना ।
करके वह श्रृंगार ,लगे है  सुंदर बोलो 
सजा रही माँ  मांग ,लगाती वेणी बालों.
पाखी 
कुंतल -बाल 
वेणी -गजरा
16/12/2019



2--कुमकुम...
कुमकुम चमके भाल पे,देता मुख चमकाय ।
नयनों में अंजन लगा ,देख पिया मुस्काय।

देख पिया मुस्काय,करे नैनों से बातें
दिवस सुनहरे लगे,चाँद सी चमकी  रातें ।

शोभित बिंदी भाल,सजाती सजनी  चुन चुन 
मन मोहे सिंदूर  , लगाते सजना  कुमकुम।

मनोरमा जैन पाखी 
16/12/2019



3---काजल 


काजल पर ....
कुंडलिया छंद का प्रयास 🙏🙏

कजरारे इन नैन के ,कैद जाल में आज ।
तिरछी चिवनन देख कर,भुला दिये सब काज ।
भुला दिए सब काज ,नयन  देखे कजरारे।
बजता दिल का साज,हम्हीं काजल से हारे ।
जागूँ सारी रैन ,पिया-छवि जाऊँ वारी। 
छीने मन का चैन,सदा अँखियाँ कजरारी ।
पाखी
17/12/2019

4--गजरा..

जूड़ा तो ऐसा  बँधा ,जैसे गोभी-फूल 
केश सजा गोरी चली ,गजरा फूल-बबूल 
गजरा  फूल -बबूल, चले तनती, इतराती।
दिखता ऊल-जलूल,हाय होठों पर आती॥
पाखी भर उर प्यार, कहे सिर बाँध न कूड़ा।
 लो गजरे का हार, न बाँधो ऊँचा जूड़ा।
मनोरमा जैन पाखी
17/12/2019
[17/12 9:39 PM] वंदना सोलंकी: *कलम की सुगंध छंदशाला*
*कुंडलियाँ  शतकवीर हेतु*
17.12.19 मंगलवार
3)
*विधा-कुंडलियां*
*विषय-काजल*

गोरी इठलाकर चली,
पुलक पिया के पास।
नैनों में काजल सजे,
पिया मिलन की आस।
पिया मिलन की आस,
सजन अब पास बुलाये।
कैसे आये पास,
लाज  गोरी को आये।
मूंद कर चली पलक,
लाज की तोड़ी डोरी।
आज मिलन की घड़ी,
मिली साजन से गोरी।

4)

गजरा*

गजरा महका केश मे,
पिय के मन को भाय
प्रीतम तेरे प्यार में,
सुधबुध गई भुलाय
सुधबुध गई भुलाय,
सुनो जी सजना प्यारे
तेरा साथ जो पाऊं
भूल जाऊँ दुख सारे
कह वन्दू इक बात
जरा सा दिल है बहका 
पिया हुए मदहोश
केश में गजरा महका।।

*वंदना सोलंकी*
[17/12 9:44 PM] डॉ मीना कौशल: संशोधित
वेणी सोहै शीश पर ,सुमुखि सुलोचनि नारि।
मुखमण्डल आभा सुखद,लालन वदन निहारि।।
लालन वदन निहारि, सदा सुख शोभित नारी।
सबके सुख में सुखी,रहे नारी बेचारी।।
गंगा यमुना सरस्वती,है अक्षि त्रिवेणी।
शोभा निरखि निहाल,सुखद कटि तट है वेणी।।

कुमकुम छवि मस्तक सजे,भाग्यवती पहचान।
पूजा में रोली परम,सुखदायक गुणगान।सुखदायक गुणगान ,ध्यान चन्दन शुभ वंदन।
खुश होते भगवान ,श्रीहरि यशुदानन्दन।।
अक्षत रोली बिन्दु सुखद,है सुखमय संगम।
माथे पर से सदा,सुवासित रोली कुमकुम।।
डा‌‌ मीना कौशल
[17/12 9:45 PM] नीतू जी: *कलम की सुगंध छंदशाला*

*कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु*

*दिनांक - 17.12.19*

*कुण्डलियाँ (3)*
*विषय :- काजल*

काजल नैनों में सजा , हैं घुँघराले बाल।
कान्हा की पायल बजे, चले ठुमकती चाल।।
चले ठुमकती चाल, छेड़ती सारी सखियाँ।
देख मनोहर रूप,खुशी से छलके अँखियाँ।।
माता के हैं प्राण , बाँवरी देखे हर पल।
लेती नजर उतार, लगाती मुख पर काजल।।


*कुण्डलियाँ (4)*
*विषय :- गजरा*

गजरा बालों में सजा, महक उठा घर द्वार।
राह पिया की देखती, कर सोलह श्रृंगार।।
कर सोलह श्रृंगार, कई पकवान बनाये।
करती वो हर काम,पिया के मन जो भाये ।।
देख नशे में चूर, बहा आँखों का कजरा।
लगता जैसे शूल, सजा बालों का गजरा।।

*रचनाकार का नाम :- नीतू ठाकुर*
[17/12 9:45 PM] संतोष कुमार प्रजापति: कलम की सुगंध छंदशाला 

कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु

दिनांक - 17.12.19

कुण्डलियाँ (3) 
विषय- काजल
==========

मेरा काजल नाम है, काले  तन  अभिमान l
बुरी  बलाएँ  टालता, माथे   लगा   निशान ll
माथे  लगा निशान, भवन नव काली हण्डी l
सदा  बचाऊँ  हाय, रहूँ  बनकर  मैं  चण्डी ll
कह 'माधव कविराय', सदन में सबके डेरा l
नयन   रूपसी  साज, बताये  रिश्ता   मेरा ll

कुण्डलियाँ (4) 
विषय- गजरा
===========

गजरा  सिर में  त्यों लगे, ज्यों तरु ऊपर मोर l
आकर्षित  सबको  करे, है  अनंग  का  जोर ll
है अनंग का जोर, महक अनुपम अति भीनी l
मन मचले दिल वेध, युवाओं  की मति छीनी ll
कह 'माधव कविराय', लगा  लोचन में कजरा l
चार चाँद  छवि देह, चिकुर  रमणी के गजरा ll

रचनाकार का नाम-
        सन्तोष कुमार प्रजापति 'माधव'
                    महोबा (उ.प्र.)
[17/12 9:47 PM] कुसुम कोठारी: कुण्डलियाॅ॑ 3

विषय-काजल

नयना काजल रेख है,और बिॅ॑दी है भाल
बनठन के गोरी चली,ओढ़ के चुनर लाल
ओढ़ के चुनर लाल ,नाक में नथनी डोली
छनकी पायल आज ,हिया की खिड़की खोली 
कैसी सुंदर नार,आंख लज्जा का गहना
तिरछी चितवन डाल , बाण कंटीले नयना ।।

कुसुम कोठारी।

कुण्डलियाॅ॑4
विषय-गजरा

सजधज नखराली चली,आज पिया के द्वार
बालों में गजरा सजे, नख शिख है शृंगार
नख शिख है शृंगार ,आंख में अंजन ड़ाला
कान में झुमर सजे  ,कंठ  शोभित है माला
पिया मिलन की आस, झुके झुके नैत्र सलज
सुंदर मुख चितचोर मृगनयनी चली सजधज।।

स्वरचित

कुसुम कोठारी।
[17/12 9:53 PM] आशा भारद्वाज: 1--
गजरा

बालों में गजरा सधे,बाँध चली है नार ।
पिया मिलन की आस में,बहे अश्रु की धार ।।
बहे अश्रु की धार,साजन की राह तकती ।
कटे समय अब कहाँ,हर पल यही बस कहती ।।
बरसा दो अब प्रीत,मिले है जैसे सालों ।
महके पुलकित शाम,बाँध गजरा से बालों ।।

2--

कुमकुम
माथे कुमकुम है सजी,नारी की पहचान ।
सुहाग रहे अमर सदा, मिला उसे वरदान ।।
मिला उसे वरदान,बना साथी जनमों का ।
वचन निभाते सात,भरे झोली मर्मों का ।।
लाली दमके माथ,लगाये प्रीत साधे ।
साजे सुंदर रूप,कुमकुम सजी है माथे ।।

3--

काजल

खिलती काजल आँख में,साजन के मन भाय ।
बुरी नजर से बचा के,जीवन हो सुखदाय।।
जीवन हो सुखदाय,छबि निहारती आइना।
मन ही मन बतियाय,करती अखंड कामना ।।
कह आशा कविराज,मनभावन संग मिलती ।
भौंहे है मटकाय,कजरारे नैन खिलती ।।

    आशा भारद्वाज
[17/12 9:56 PM] अर्चना पाठक निरंतर: कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु
-------------------------------

दिनाँक -16/12/2019

कुण्डलियाँ

विषय

1-वेणी
----------

 वेणी लहराये जहाँ ,झूम रही है नार।
 इठलाती बल खा रही, सुंदर केश निहार।।
 सुंदर केश निहार, बने वेणी जब जूड़ा ।
 लगती अद्भुत नार, कभी बिखराये चूड़ा।।
 दिन दिन बढ़ता रूप, बने सुंदर तम श्रेणी।
  लगती ठंडी धूप ,गढ़ो लहराती वेणी।।
           ------------------------

2- कुमकुम 
    ------------
माथा चमके रंग से, कुमकुम तिलक लगाय।
 तेज बढ़े मुखड़ा खिले ,ऊर्जा तब मिल जाय।।
 ऊर्जा तब मिल जाय, भाल ओजस्वी पूरा ।
 प्रतिदिन कुमकुम धार्य, सदैव बढ़े ही नूरा।।
 हैं प्रसिद्ध वो आर्य, सुनो वैदिक शिव गाथा ।
 शुभ सदैव हो प्रात, सदा दमके हैं माथा।।

     ------------------------------
अर्चना पाठक "निरंतर"
अम्बिकापुर
[17/12 9:57 PM] महेंद्र कुमार बघेल: कुण्डलियाॅ:-

*काजल*

आॅखों में काजल लगा,ओंठ गुलाबी गाल ।
अपना रूप सॅवार कर,नारी होय निहाल।
नारी होय निहाल , सदा वो सपना बुनती।
सही गलत को तौल,सरलतम मारग चुनती ।
अनुपम इनकी सोच,अलग दिखने लाखों में।
सजतीं हैं सब नार,लगा काजल आॅखों में।।

*गजरा*

गजरा को पहचानिए, इसमें खनिज पदार्थ।
गाजर की यह सहचरी ,सौ फीसदी यथार्थ।
सौ फीसदी यथार्थ, यही भोजन चौपाया।
वांच्छित पोषक तत्व, लवण अत्यंत समाया।
हो इसका उपयोग, नहीं ये कोई कचरा।
पशुधन का आहार, बने गाजर का गजरा।।

महेंद्र कुमार बघेल
[17/12 10:00 PM] अर्चना पाठक निरंतर: दिनाँक -17/12/2019

3-काजल
-------------
  आँखों में  कजरा लगा ,लगते नैन कटार।
  चितवन है मधु गामिनी, छुप के देख अटार।।
   छुपके देख अटार, मटक रहती कजरारी।
   नजर हुई जब चार,झुकी कारी मतवारी।।
   लोगों की जब हाय,उड़े सशक्त पाँखों में।
    काजल भरके झाँक,नयन मृग सी आँखों में।।
        --------------------------------------

4-गजरा
-------------

   बाला अब गजरा लगा, सादा केशर रंग।
   बनते पुष्पों  से भले, सज्जा अनुपम ढंग।।
   सज्जा अनुपम ढंग, चार चाँद  हैं लगाते ।
   मधुर बिखरती गंध, भाव ह्रदय में जगाते।।
   बोल "निरंतर" राज, केश लहराते काला।
   सुघर रखे व्यक्तित्व ,पूज्य बनती सब बाला।।

       -------------------------------------
अर्चना पाठक "निरंतर"
अम्बिकापुर

@kalam ki sugandh

कुण्डलिया छंद ....वेणी, कुमकुम


[16/12 6:19 PM] पाखी जैन: वेणी ..(चोटी)
बालों वेणी गूंथ के ,चल दी दुल्हन आज
साजन से वादा किया ,करती माता नाज
करती माता नाज,सिखाती धीरज धरना
करके सारे काम ,बताती गौरव करना ।
करती वह श्रृँगार ,लगे है कितनी सोणी
सजा रही माँ  मांग ,लगाती कुंतल वेणी ।
पाखी
कुंतल -बाल
वेणी -गजरा
[16/12 6:20 PM] अटल राम चतुर्वेदी, मथुरा: वेणी
****
वेणी सिर पर सजे तो,
अद्भुत हो सिंगार।
बाल कटाने की भला,
धुन क्यों आज सवार ?

धुन क्यों आज सवार,
भ्रमित हम नर या नारी।
घर-घर की यह बात,
बहुत दिखती लाचारी।

नया कलेवर "अटल",
कामकाजी या गृहणी।
कटे दीखते बाल,
कम दिखें सिर पर वेणी।
🙏अटल राम चतुर्वेदी🙏
********************
कुमकुम
*****
कुमकुम मस्तक पर सजा,
मुख पर चमक अपार।
सधवा नारी का रहा,
सदा प्रमुख सिंगार।

सदा प्रमुख सिंगार,
चढ़ा ये फैशन की बलि।
सूनी रहती माँग,
दिखे बिंदी भर केवल।

"अटल" सुहाता नहीं,
लगा रहता जो गुमसुम।
सजे सुहागन तभी,
माँग भर जब हो कुमकुम।
🙏अटल राम चतुर्वेदी🙏
[16/12 6:25 PM] सरला सिंह:
मां शारदे को नमन करते हुए
विषय पर एक लघु प्रयास----

दिनांक-16.12.19
दिन-सोमवार
विधा- कुण्डलिया
विषय-वेणी

वेणी बालों में सजी, सजी महावर पांव,
आंखों में कजरा लगा,चली पिया के गांव।
चली पिया के गांव,बजी मन में शहनाई।
बड़ी शुभघड़ी आज, मिलन की वेला आई।
कहती सरला बात , लगी घबराने गृहिणी।
लाल लाज से गाल, लगी खुलने जी वेणी।

डॉ सरला सिंह स्निग्धा
दिल्ली

दिनांक-16.12.19
दिन-सोमवार
विधा- कुण्डलिया
विषय-कुमकुम

 कुमकुम है माथे सजी, गाल पर है लाली,
 अंखियन में कजरा सजे, लगे भागों वाली।
 लगे भागों वाली,सजी द्वार पे रंगोली ।
 आंखों से हो बात ,करें सब हंसी ठिठोली।
कहती सरला आज, लगे कुछ गोरी गुमसुम।
पायल करे अवाज,दिखे मनभावन कुमकुम।।

डॉ सरला सिंह स्निग्धा
दिल्ली
[16/12 6:25 PM] सरोज दुबे: कुमकुम --16-12-19

टीका कुमकुम की प्रथा, सदियों से ये रीत
कन्या को देवी समझ ,
रखें सदा ही प्रीत l
रखें सदा ही प्रीत, सभी के माथे सजता l
कहें शुभ का प्रतीक,
ईश ललाट में लगताl
कहती सुनो सरोज,
नहीं ये पड़ता फीका l
पूजा थाली संग, दिखे ही कुमकुम टीका ll

सरोज दुबे
🙏🙏
[16/12 6:26 PM] सरोज दुबे: वेणी --16-12-19

सजती वेणी से सदा
दुल्हन की है शान  ,
 बालों की शोभा बढ़े,
नारी की पहचान ll
नारी की पहचान,
खड़ी बालम को ताके
बनके सुन्दर नार,
केश में फूल  लगाकेll
कहती सुनो सरोज, सदा मंजुल सी लगतीl
नारी का श्रृंगार, 
 यही वेणी जब  सजती l

सरोज दुबे
🙏🙏
[16/12 6:27 PM] प्रतिभा प्रसाद: --- *कुंडलियाँ*
दिनांक ---- 16.12.19.....
विषय -----  *कुमकुम*

कुमकुम चिन्ह सुहाग है , यूँ शोभित लीलार ।
नारी भी सुंदर दिखे , आवे रुप ‌पे प्यार ‌।
आवे रुप पे प्यार , है सजना को रिझाना ।
छिड़कते नेह धार , कभी मन को समझाना ।
कह कुमकुम कविराय , रहना पड़ता न गुमसुम ।
दुलार की हो बात , पकड़ा देत हैं कुमकुम ।।


🌹 *प्रतिभा प्रसाद कुमकुम*
        दिनांक   16.12.19.....

___________________________________
[16/12 6:46 PM] अनंत पुरोहित: दिन - सोमवार 16.12.2019
विषय: वेणी, कुमकुम
विधा कुण्डलियाँ

1)
वेणी से नारी सजे, यह उसका श्रृंगार
सिर वेणी के बिन रहे, आधी ही हर नार
आधी ही हर नार, यही उसकी है शोभा
प्रेमी को ले खींच, माथ से निकली
आभा
कह अनंत कविराय, केश धर रूप सर्पिणी
प्रेमी का हिय मोह, सर्प सी लहरे वेणी

2)
कुमकुम से है शोभता, नारी तेरा माथ
बिनु कुमकुम टीका बिना, तेरी दशा अनाथ
तेरी दशा अनाथ, चिह्न सौभाग्य तिलक का
पति के मन को भाय, हेतु प्राणेश पुलक का
कह अनंत कविराय, चिह्न यह मत छोड़ो तुम
देशी यह संस्कार, माथ की शोभा कुमकुम

अनंत पुरोहित
सादर समीक्षार्थ
[16/12 6:48 PM] बोधन राम विनायक: कुण्डलियाँ लेखन-
दिनाँक - 16.12.19
दिन - सोमवार

*विषय - वेणी*

नारी  वेणी  से  सजे, पावन  है  श्रृंगार।
बाल कटाने की प्रथा, बंद करे संसार।।
बंद करे संसार,धर्म नहिँ  बाल कटाना।
नारी शोभित केश,रूप को सब है जाना।।
कहे विनायक राज,आज मत हो लाचारी।
गूँथे  वेणी  रोज, दिखे  सुंदरता  नारी।।

*विषय - कुमकुम*

कुमकुम रोली साथ में,सुन्दर लागे भाल।
नारी की है साज ये, छम्मक छल्लो चाल।।
छम्मक छल्लो चाल,देखते मन को भाती।
कुमकुम लाली माथ,नाज नखरा छलकाती।।
कहे विनायक राज,सजाना नारी को तुम।
स्वर्ग परी सी मान,लगे जब माथे कुमकुम।।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
बोधन राम निषादराज"विनायक"
सहसपुर लोहारा,जिला-कबीरधाम(छ.ग.)
[16/12 6:48 PM] रजनी रामदेव: (1)-वेणी
सखियाँ वेणी गूँथकर, करने लगीं शृंगार।
साजन अब बारात ले, आवो मेरे द्वार।।
आवो मेरे द्वार, मिलन की बेला आई।
द्वार चार की रीत, निभावें बाबुल भाई।।शहनाई की गूँज, सुनत भइ व्याकुल अखियाँ।
व्याकुलता को देख,छेड़ती मुझको सखियाँ।।

(2)-कुमकुम
चंदन कुमकुम आरती, बहन सजाती थाल।
भाई चिरायु हो सदा, टीका करती भाल।।
टीका करती भाल, विदा करती है सरहद।
भारत माँ के लाल , हिया करते हैं गदगद।।
प्रभु देना आशीष, जोड़ 'कर' करती वंदन।
अरि को देना मात, लगाती कुमकुम चंदन।।
                रजनी रामदेव
                   न्यू दिल्ली
[16/12 6:49 PM] केवरा यदु मीरा: कुंडलिया छंद

वेणी में गजरा सजा, गोरी सज धज आय ।
देख रहे हैं साजना, मंद मंद मुस्काय ।
मंद मंद मुस्काय, गोरिया है इतराती ।
चूड़ी कंगना हाथ, सजनिया है खनकाती ।
कहती मीरा आज, बड़ी प्यारी सी गृहणी ।
लगती परी समान, सजा कर गजरा वेणी ।।

केवरा यदु "मीरा "
राजिम
[16/12 6:55 PM] घनेश्वरी देवांगन 'धरा': *कलम की सुगंध छंदशाला*

*कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु*

*दिनांक - 16.12.19*

*कुण्डलियाँ (1)*

*विषय----------वेणी*

काली वेणी कामिनी,  चलती नागिन चाल ।
अपलक रूप निहारते , मोहन हुये निहाल ।।
मोहन हुये निहाल  ,  नैन देख के कजरिया ।
प्रभा मयी मुख ओज , लचकती जाय कमरिया ।।
मटक-मटक बल खाय ,झूमती जैसे डाली ।
भीनी सुरभित पुष्प ,सुसज्जित वेणी काली ।।


*कुण्डलियाँ (2)*

*विषय-----------कुमकुम*

बिटिया कुमकुम माथ की,दमके विश्व विशाल ।
धीरज धर के धारिणी ,करे जगत खुशहाल ।।
करे जगत खुशहाल ,  रहे नर पर वह भारी ।
ईश्वर का वरदान , सभ्य सौम्या संस्कारी  ।।
चहके आँगन द्वार , निराली माँ की चिङ़िया ।
करे धरा ये प्रश्न , परायी क्यूँ हैं बिटिया ?।


*रचनाकार का नाम--*

*धनेश्वरी देवांगन धरा*
*रायगढ़, छत्तीसगढ़*
[16/12 7:03 PM] केवरा यदु मीरा: कुंडलिया छंद

कुमकुम माथे पर लगा,रचा महावर लाल ।
चलती है गजगामिनी,है मतवाली चाल ।
है मतवाली चाल, पिया के मन को भाती
करती नखरा नाज, जरा भी नहिं शरमाती।
कहते साजन आज, सजनिया प्यारी हो तुम ।
मेरे नाम की तुम, लगाती हो जी कुमकुम ।।

केवरा यदु"मीरा "
राजिम
[16/12 7:06 PM] आदेश कुमार गुप्ता पंकज: कुण्डलियाँ शतक वीर कलम की सुगंध सम्मान -2019
दिनाँक *** 16/12/2019
आज की कुण्डलियाँ * वेणी
********************************
वेणी गूँथी जतन से ,और लगाया फूल ।
मदमाती है झूमती ,बोले ऊल जलूल ।।
बोले ऊल जलूल ,शर्म नहिं आती उसको ।
नहीं रही है लाज ,बोलती उल्टा सबको ।।
करके गड़बड़ कृत्य ,गिराये अपनी श्रेणी ।
करती फिरती नाज ,बना के वो है वेणी ।।
***********************************
कुम कुम
**********************************
कुमकुम माथे पे सजा ,करे सुशोभित भाल ।
लगे प्रफुल्लित नार अब ,चमक रहें हैं गाल ।।
चमक रहेंं हैं गाल ,खुशी से नित्य झूमती ।
फूली नहीं समाय ,इधर से उधर घूमती ।।
कह पंकज कविराज ,पिया हर्षाय हर दम ।
महिला बारम्बार ,लगाती अपने कुम कुम ।।
***********************************
डाँ. आदेश कुमार पंकज
[16/12 7:06 PM] अनुराधा चौहाण मुम्बई: कलम की सुगंध छंदशाला

कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु

दिनांक - 16.12.19

कुण्डलियाँ (1)
विषय-वेणी
_________________________
महकी वेणी मोगरा,जूड़े सजती आज।
शरमाती गोरी चली,पायल देती साज।
पायल देती साज,पहन के कँगना हाथों।
भाँवर पड़ती आज,रही ले फेरे सातों।
कहती अनु सुन आज,खुशी से दुल्हन चहकी  ।
लाली मुख पे  लाल,लटों में वेणी महकी।

कुण्डलियाँ (2)
विषय-कुमकुम

गोरी बैठी पालकी,चली पिया के देस।
आँखों में कजरा लगा,पहने चूनर वेस।
पहने चूनर वेस,चमका माँग का टीका,
गजरा महका बाल,लगाए कुमकुम टीका।
छोटी थी कल देख,लली थी सुनती लोरी
चलदी वो ससुराल,विदा होकर के गोरी।

रचनाकार का नाम-अनुराधा चौहान
[16/12 7:16 PM] अभिलाषा चौहान: कलम की सुगंध छंदशाला
----------------------------
कुण्डलियां शतकवीर हेतु
------------------------------
दिनांक-१६/१२/२०१९

कुण्डलियाँ    (1)
विषय - वेणी
----------------

वेणी गजरे से सजी, चंचल सी मुस्कान।

कान्हा के उर में बसी,गोकुल की है शान।

गोकुल की है शान,सभी के मन को मोहे।

जैसे हीरक हार,रूप राधा का सोहे।

कहती 'अभि' निज बात,प्रेम की बहे त्रिवेणी।

दीप शिखा सी देह ,सजा के सुंदर वेणी।

कुण्डलियाँ (2)
विषय - कुमकुम

कुमकुम जैसी लालिमा,बिखरी है चहुं ओर।

जग जीवन चंचल हुआ,हुई सुनहरी भोर।

हुई सुनहरी भोर,सजे हैं बाग बगीचे।

जाग उठे खग वृंद,कौन अब आंखें मीचे।

कहती 'अभि' निज बात,रहो मत अब तुम गुमसुम।

सुखद नवेली भोर ,धरा पर बिखरा कुमकुम।

अभिलाषा चौहान
सादर समीक्षार्थ 🙏🌷
[16/12 7:25 PM] तोषन: ●●●●●कलम की सुगंध छंदशाला●●●●●
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
            कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु
★★★★★★★★★★★★★★★★
              दिनांक - 16.12.19
★★★★★★★★★★★★★★★★
              कुण्डलियाँ (1)
                विषय-वेणी

लाती मन मुस्कान ये,देख अजब श्रृंगार।।
वेणी है अभिन्न अंग,शोभित होती नार।
शोभित होती नार,खिले गजरा इठलाती।
मन को भाती साज,रूप यौवन मधुमाती।।
कह तोषन कविराज,शाम या पवन प्रभाती।
वेणी कैसी साज,सोच है हिय मे लाती ।।
★★★★★★★★★★★★★★★★
              कुण्डलियाँ (2)
              विषय-कुमकुम

कुमकुम से ही शान है,माने नारी आज।
शोभित नारी जिंदगी,नारी का है ताज।।
नारी का है ताज,मान है जग में पाता।
रहे सदा जो साथ,बलम से निर्मल नाता।।
कह तोषन कविराज,रहो कभी नहीं गुमसुम।
हे भारत की नार,माँथ सिरजाओ कुमकुम।।
★★★★★★★★★★★★★★★★
             रचनाकार का नाम
      तोषण कुमार चुरेन्द्र धनगंइहा
    डौंडी लोहारा बालोद, छत्तीसगढ़
[16/12 7:28 PM] विद्या भूषण मिश्र "ज़फ़र": **कुंडलिया शतकवीर प्रतियोगिता*
*सोमवार-- १६/१२/१९*
*१--वेणी--*
~~~~~~~~~~~~~~
सिंदूरी आभा लिए,  रक्तिम-कमल-कपाल।
वेणी नागिन के सदृश, माथे बिंदी लाल।
माथे बिंदी लाल,आँख में काजल सोहे।
मादक अधर अनूप, देख मानव मन मोहे।
कंचन वर्ण शरीर, परी सी लगती पूरी।
नर नारी सब मुग्ध, देख आभा सिंदूरी।।
~~~~~~~~~~~~~

*२--कुमकुम--*
~~~~~~~~~~~~~
रोली, कुमकुम भाल पर, माँग भरे सिंदूर।
कंचन वर्ण शरीर पर, आभूषण भरपूर।
आभूषण भरपूर, पहन कर लेती फेरे।
पति गृह बेटी जाय , सभी परिजन हैं घेरे।
बाबुल का घर छोड़ ,उठी बेटी की डोली।
दम दम दमके रूप, भाल पर चमके रोली।।
~~~~~~~~~~~~~
*--- विद्या भूषण मिश्र "भूषण", बलिया, उत्तरप्रदेश।*

*सादर समीक्षार्थ एवं चयन हेतु🙏🏻🙏🏻*
[16/12 7:29 PM] पुष्पा विकास गुप्ता कटनी म. प्र: कलम की सुगंध छंदशाला

कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु

दिनांक - 16.12.19

कुण्डलियाँ (1)

विषय- *वेणी*

सुंदर वेणी बाँध के, लेती केश सँवार।
गोरी तेरे रूप पर, साजन हैं बलिहार।।
साजन हैं बलिहार, चाल चलती मदमाती।
यह रेशम सी डोर, कमर तक तब लहराती।।
लटके इक लट माथ, झूमती गालों ऊपर।
गोरी लगे कमाल, बाँध के वेणी सुंदर ।।


कुण्डलियाँ (2)

विषय- *कुमकुम*

कुमकुम लगती माथ जब, पूरा हो शृंगार।
बढ़ जाता सौन्दर्य है, जैसे गुणित हजार।।
जैसे गुणित हजार, रूप है और निखरता।
जैसे नभ पे चाँद, हृदय को शीतल करता।।
ले हाथों में हाथ, संग ज्यों चलते हमतुम।
देती प्यार मिठास, भाल पर सजती कुमकुम ।।



रचनाकार का नाम- पुष्पा गुप्ता "प्रांजलि"
[16/12 7:32 PM] चमेली कुर्रे: कलम की सुगंध छंदशाला

*कुण्डलिया शतकवीर हेतु*


दिनांक-  16/12/19

कुण्डलियाँ-: (1)
विषय -  *वेणी*
         
लचके जब बाली कमर, वेणी होय निहाल।
दिल पर करती वार है, चलती हिरनी चाल।।
चलती हिरनी चाल, अंग पर हल्के झटके ।
करे नयन से कैद, रहे क्षण भर हिय अटके ।।
सुवासिता तुम आज, नजर से रहना बचके ।
भँवरे हों बेचैन, कमर जब देती लचके।।

कुण्डलियाँ -: (२)
  विषय- *कुमकुम*

देखा कुमकुम का तिलक ,वीर सिपाही भाल।
शस्त्र उठा आगे बढा , वो कालो का काल।।
वो कालो का काल, बहुत ही चौडा सीना ।
हाथ लिए तलवार, शत्रु का छुटे  पसीना ।।
सुवासिता तुम आज, मिटा दो बंधन रेखा ।
शौर्य वंश का लाल, नही है इन सा देखा ।।

🙏🙏🙏
✍चमेली कुर्रे 'सुवासिता'
जगदलपुर (छत्तीसगढ़)
[16/12 7:38 PM] शिवकुमारी शिवहरे: वेणी
वेणी फूलों से सजी, करने लगी श्रृंगार।
लाल चुनरिया ओढ़ ली,चली पिया के द्वार।
चली पिया के द्वार,  उठी है घर से डोली।
छूट गया घर बार,  सभी छूटी  हमजोली।
कर सोलह श्रृंगार, लगे है कितनी सोणी।
 पहना गले मे हार, लगी है सुंदर वेणी।

   ..शिवकुमारी शिवहरे
[16/12 7:47 PM] डा. कमल वर्मा: कुंडलियाँ।
विषय_🌹वेणी🌹

काली वेणी साप सी,कमर बीच लटकाय।
झूले जैसे नाग हों,दिल में लिपटी जाय।
दिल में लिपटी जाय,मुझे करती दीवाना।
रुन झुन चलती नार,नैन में तूं बस जाना।
कहे कमल ये केश, नार  का सुख है आली।
सुंदर पहनी वेश,सजे है वेणी काली।
डॉ श्रीमती कमल वर्मा
[16/12 7:52 PM] बाबूलाल शर्मा बौहरा: 👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀
~~~~~~~~~~~~~बाबूलालशर्मा
*कलम की सुगंध छंदशाला*
(कुण्डलिया शतकवीर हेतु)
दिनांक..  16.12.2019


कुण्डलिया १
विषय.. वेणी

मिलती  संगम में  सरित, कहें  त्रिवेणी धाम!
तीन  भाग  कर  गूँथ लें, कुंतल  वेणी  बाम!
कुंतल   वेणी   बाम, सजाए   नारि  सयानी!
नागिन  सी  लहराय, देख  मन चले जवानी!
कहे लाल  कविराय, नारि  इठलाती  चलती!
कटि पर वेणी साज, धरा पर सरिता मिलती!

कुण्डलिया २
विषय... कुमकुम

माता   पूजित  भारती , अपना  हिन्दुस्तान!
समर क्षेत्र पूजित सभी, उनको तीरथ मान!
उनको तीरथ  मान, देश हित शीश चढ़ाया!
धरा रंग  कर लाल, मात  का  मान बढ़ाया!
शर्मा  बाबू लाल , भाल पर तिलक लगाता!
रजकण कुमकुम मान, पूजता भारत माता!

✍,©
बाबू लाल शर्मा,बौहरा
सिकंदरा,दौसा, राजस्थान
👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀
[16/12 7:54 PM] सुकमोती चौहान: कुंडलियाँ
2)कुमकुम।
लाली कुमकुम की सदा,चमकें मेरे माथ।
दो मुझको आशीष माँ,सिर पर रखकर हाथ।       

सिर पर रख कर हाथ,साथ यह कभी न छूटें।
सत्य यही वरदान,बचे सब सपने खोटे।
 कहें कमल कर जोड़,बनूं मैं भाग्यों वाली।
भर दो झोली मात,रहें कुमकुम की लाली।
 डॉ श्रीमती कमल वर्मा
[16/12 8:00 PM] सुकमोती चौहान रुचि: कुण्डलियाँ


            1 .  *वेणी*

गंगे उतरी स्वर्ग से,पवन वेग की धार।
शिव वेणी से रोकते,धरे वृहद आकार।
धरे वृहद आकार,हलाहल पीये ऐसे।
छोटे छोटे बाल,दूध पीते हैं जैसे।
कहती रुचि करजोड़,भभूती जिनके अंगे।
नमन करूँ शत् बार,जटाधारी जय गंगे।


                2  *कुमकुम*

गौरी पूजन के लिए,चली जानकी माय।
चुनरी कुमकुम चूड़ियाँ,सीता मातु चढ़ाय।
सीता मातु चढ़ाय,बसाये मन में रामा।
माँग रही वरदान,होय पूरण मन कामा।
कहती रुचि करजोड़,शीश पर सोहै मौरी।
राम सीय का लग्न,पधारे गौरा गौरी।


✍सुकमोती चौहान "रुचि"
बिछिया,महासमुन्द,छ.ग.
[16/12 8:14 PM] डॉ मीना कौशल: वेणी सोहै शीश पर ,सुमुखि सुलोचनि नारि।
मुखमण्डल आभा सुखद,लालन वंदन निहारि।।
लालन वंदन निहारि, सदा सुख शोभित नारी।
सबके सुख में सुखी,रहे नारी बेचारी।।
गंगा यमुना सरस्वती,है अक्षि त्रिवेणी।
शोभा निरखि निहाल,सुखद कटि तट है वेणी।।



कुमकुम छवि मस्तक सजे,भाग्यवती पहचान।
पूजा में रोली परम,सुखदायक गुणगान।सुखदायक गुणगान ,ध्यान चन्दन शुभ वंदन।
खुश होते भगवान ,श्रीहरि यशुदानन्दन।।
अक्षत रोली बिन्दु सुखद,है सुखमय संगम।
माथे पर से सदा,सुवासित रोती कुमकुम।।
डा‌‌ मीना कौशल
[16/12 8:24 PM] संतोष कुमार प्रजापति: कलम की सुगंध छंदशाला

कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु

दिनांक - 16.12.19

कुण्डलिया(1)
विषय- वेणी
==========

जैसे   वेणी  को   लखा, नाच  उठा   मन  मोर I
सुमन सुगन्धित भा रहे, अनुपम पिय चितचोर Il
अनुपम  पिय  चितचोर, निखारा  रूप सलोना l
लहराती   कटि   पास, लगे   मत   जादू  टोना ll
कह    'माधव   कविराय', बचेगा  कोई     कैसे l
दर्शक   सब   बेहाल, किया  हो   मोहित  जैसे Il

कुण्डलिया (2)
विषय- कुमकुम
============

कुमकुम मस्तक में लगा, सुन्दर सुभग निशान l
बाबा     बनकर     घूमते, माँगें  दाल  पिसान ll
माँगे    दाल   पिसान, नहीं   खाते  हैं  इसको l
बेंचें  किसी दुकान, भला मालुम मत किसको ll
कह 'माधव कविराय', रहोगे कब तक गुमसुम I
धूल  झोंकते  आँख, लगा मस्तक में कुमकुम Il

रचनाकार का नाम-
      सन्तोष कुमार प्रजापति 'माधव'
                  महोबा (उ.प्र.)
[16/12 8:26 PM] डॉ मीता अग्रवाल: कुंड़लिया शतकवीर हेतु सादर

 *कुंड़लिया छंद-(1)वेणी*

चुनरी सरकत शीश से,बिखरत सर के बाल।
वेणी को धर खींचता,नटखट चंचल  लाल।
नटखट  चंचल लाल,लाल की हँसी  ठिठोली ।
तुतले तुतले बोल,निहारें माता भोली।
कहती मधुर विचार,तोतरी वाणी सुनरी।
लेत बलैया मात,सवाँरी सरकत चुनरी।

         *(2)कुमकुम*

लाली कुमकुम है सदा,तिय माथे की साज।
रंगत बाढ़े सौ गुना,बाढ़े मुख पे लाज।
बाढ़े मुख पे लाज,पिया को लागे प्यारी।
नारी का श्रृंगार, लगाये बेंदी न्यारी।
कहे मधुर मति मंद,सुहागन भागों  वाली।
अटल रहे सौभाग्य, माँग की कुमकुम  लाली।

मीता अग्रवाल मधुर रायपुर छत्तीसगढ़
सादर समीक्षार्थ
[16/12 8:43 PM] अनुपमा अग्रवाल: कलम की सुगंध छंदशाला

कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु

दिनांक - 16.12.19

कुण्डलियाँ (1)
विषय- वेणी



गेसू में वेणी सजे, हाथों में हथफूल।
गल बिच सोहे नौलखा,कोई चुभे न शूल।
कोई चुभे न शूल,कि लाडो तू खुश रहना।
देती ये आशीष,यही है मेरा कहना। 
कहती अनु ये आज,सजे सिर वेणी टेसू।
रूप सलोना खूब, सजे वेणी से गेसू।।


कुण्डलियाँ (2)
विषय- कुमकुम


कुमकुम टीका माँग में,गल बिच नौसर हार।
रुनझुन पायलिया बजे,भोली भाली नार।
भोली भाली नार, हमारे मन है भाई।
रखती सबका ध्यान,बहू जबसे घर आई। 
कहती अनु ये आज,लगे मुख कितना नीका 
कुलवधु गुण की खान,सजे ये कुमकुम टीका



रचनाकार का नाम- अनुपमा अग्रवाल
[16/12 8:45 PM] यशवंत यश सूर्यवंशी भिलाई दुर्ग छग: कलम की सुगंध छंदशाला

कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु

दिनांक - 16.12.19

कुण्डलियाँ (1)
विषय- वेणी

बालों में वेणी सजी,दुल्हन कर श्रृंगार ।
चकवा चंदा ताकते,पिया मिलन दीदार ।।
पिया मिलन दीदार, फूल मत मुरझा जाए।
बिखरे खुश्बू पुष्प, चहुँओर फिर महका जाए।।
कहे सूर्य यशवंत, दमकते गुलाब गालों।
भौंरे भ्रमणे भोर,शीश पर वेणी बालों।।



कुण्डलियाँ (2)
विषय- कुमकुम

मस्तक कुमकुम है सजा,शादी की पहचान ।
सुना पड़ा है माथ जो,कन्या विधवा मान।।
कन्या विधवा मान,सदा अरमान सजाये ।
मिटने कुमकुम मांग ,नारी सदैव बचाये ।।
कहे सूर्य यशवंत, कलम में स्याही दस्तक ।।
ब्याही नारी भाल,सजी है कुमकुम मस्तक।।





रचनाकार का नाम-
[16/12 8:48 PM] आशा शुक्ला: कलम की सुगंध छंदशाला

कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु

दिनांक-16:12:19

कुण्डलिया (1)
विषय- वेणी



गूँथी वेणी नार ने, सेंदुर लिया लगाय। माथे पर बेंदी सजी, रूप निखर रह जाए।
रूप निखर रह जाए,  सजे हैं सुंदर गहने।
झिलमिल झिलमिल होय,नार साड़ी जो पहने।
रूप न बरनो जाय, सजी मुस्कान अनूठी।
जिया ले गई खींच,गजब की वेणी गूँथी।



कुण्डलिया (2)
विषय- कुमकुम


नारी का श्रृंगार है, ये कुमकुम अनमोल।
सब सज्जा फीकी पड़े,रूप तराजू  तोल।
रूप तराजू तोल, पिया की यही निशानी।
सजा लिया ये माथ, बनी राजा की रानी।
उड़ी अधर से हँसी ,करे क्या पायल  भारी।
लगे अधूरा रूप, बिना प्रियतम के नारी।



रचनाकार का नाम-आशा शुक्ला
[16/12 8:59 PM] प्रतिभा प्रसाद: *कुंडलियाँ*

विषय  *वेणी*
दिनांक  16.12.19......

(01)              *वेणी*

वेणी नागिन सी लगे , भुइयां लोटे केस ।
कान्हा का मन‌ बावरा , धरे राधा का भेस ।
धरे राधा का भेस , मिलेंगी राधा रानी ।
चतुराई व दर्शन ,  कान्हा भरेंगे पानी ।
कह कुमकुम करजोरि , राधा से नेह है लेनी ।
माधव की है प्रीत , खिचे राधा की ‌वेणी ।।



(02)             *कुमकुम*

कुमकुम चिन्ह सुहाग है , ज्यों शोभित लीलार ।
नारी भी सुंदर दिखे , रुप ‌पे आवै प्यार ‌।
रुप पे आवै प्यार , है सजना को रिझाना ।
छिड़कते नेह स्नेह , कभी मन को समझाना ।
कह कुमकुम कविराय , रहना पड़े हाँ गुमसुम ।
हो पावन पुण्य प्रीत  , पकड़ा देत हैं कुमकुम ।।


🌹 *प्रतिभा प्रसाद कुमकुम*
        दिनांक   16.12.19.....

___________________________________
[16/12 9:02 PM] कन्हैया लाल श्रीवास: 🙏प्रथम प्रयास🙏
कुंडलीयाँ .............वेणी
★★★★★★★★★★★★★★★★★
वेणी सुंदर लग रही,नारी का श्रृंगार।
उसकी शोभा जब बढे,गूँथे फूलों हार।
गूँथे फूलो हार,लगती कितनी मनोहर।
लहराये कमर पर,बनती किसकी सहोदर।
नारी श्रृंगार कर,लगी मूरत की मंदर।
सोलह श्रृंगार कर,लग रही वेणी सुंदर।
★★★★★★★★★★★★★★★★★★★
स्वलिखित
कन्हैया लाल श्रीवास
भाटापारा छ.ग.
[16/12 9:07 PM] राधा तिवारी खटीमा: कलम की सुगंध छंदशाला

कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु एक प्रयास

दिनांक - 16.12.19

कुण्डलियाँ (1)
विषय- वेणी

वेणी प्यारी सी बने, यदि हो लंबे बाल।
 नागिन जैसी लग रही, गोरी की तो चाल।।
 गोरी की तो चाल, लगे हैं सबको प्यारी।
 रानी बनकर राज, करे हर घर में नारी ।
कह राधे गोपाल, प्रथम नारी की श्रेणी।
 नारी की है शान, बनी बालों की वेणी।


कुंडलीयाँ  (2)
विषय- कुमकुम

 कुमकुम भर के माँग में, नार करे श्रृंगार ।
फेरे लेकर सात वो, आती पिय के द्वार।
 आती पिय के द्वार, विदाई करती माता।
 वर जी आए द्वार, बदलता भाई छाता।।
 कह राधे गोपाल, पिता जी क्यों है गुमसुम।
 नारी का श्रृंगार, सदा से ही है कुमकुम।


रचनाकार का नाम-राधा तिवारी "राधेगोपाल"
खटीमा उधम सिंह नगर
उत्तराखंड
[16/12 9:07 PM] इंद्राणी साहू साँची: कलम की सुगंध छंदशाला

कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु

दिनांक - 16.12.19
कुण्डलिया (1)
विषय - वेणी
***************************
रानी माँ को भा रही ,
                अद्भुत मुक्ताहार ।
सुरभित फूलों से हुई ,
                 वेणी का श्रृंगार ।
वेणी का श्रृंगार ,
         सजे है लाली कुमकुम ।
कंगन बिंदी खूब ,
          बजे है पायल छुमछुम ।
भक्त करे मनुहार ,
                रीझती है वरदानी ।
देती है आशीष ,
                हमारी माता रानी ।।

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
कुण्डलियाँ (2)
विषय - कुमकुम
***************************
कुमकुम हल्दी से सजी ,
             बनी सुहागन नार ।
भाग्य चिन्ह यह पाय के ,
         खुशियाँ मिली अपार ।
खुशियाँ मिली अपार ,
          यही है उसका गहना ।
सुख दुख जो भी आय ,
       साथ प्रियतम के सहना ।
जन्म मरण का संग ,
          कहे ये पायल छुमछुम ।
हर नारी की आस ,
       यही हल्दी अरु कुमकुम ।।
*********************************
✍️इन्द्राणी साहू"साँची"✍️
     भाटापारा( छत्तीसगढ़)
★★★★★★★★★★★★★★
[16/12 9:17 PM] कमल: नमन
कुंडलियॉ
16.12.2019

1-वेणी

कजरारी वेणी गुॅथी,लगती नागिन काल।
नाग देवता खोजती,हो -हो हिया निहाल।
हो-हो हिया निहाल,मिलन को अँखियॉ तरसें।
ताल तलैया एक,नेह की नदियॉ बरसें।
कहे कमल कविराज,सजन की सजना प्यारी।
हर पल रहती साथ,लिए वेणी कजरारी।

2-कुमकुम

कुमकुम बिंदी माथ पर,सोहे गजरा बाल।
ओंठ गुलाबी खुल गये,साजन भये निहाल।
साजन भये निहाल,गोद में हाल उठाया।
लूट लिया श्रृंगार,सुहागन को है भाया।
कहे कमल कविराज,जगी मदहोशी निंदी।
सजनी का सौभाग्य,सजी जो कुमकुम बिंदी।

कवि-कमल किशोर "कमल"
        हमीरपुर बुन्देलखण्ड।
        16.12.2019.
🌹👏🌹🌹👏🌹🌹




वेणी 53
[16/12 9:18 PM] आरती श्रीवास्तव: कुमकुम सजी है माथे पर,केशु लटके मुख नार
बाबुल के घर छोड़ चली,पिया मिलन की आस।
पिता मिलन की आस,देखो शुभ घड़ी आई।
माँ-बाप कहते यही,बेटी हुई पराई।
खुशहाल रहे सदा ये, दुःख में रहे न गुम।
सदा सुहागन ये रहे,रहे माथे कुमकुम।

सादर समीक्षार्थ-आरती श्रीवास्तव


[16/12 9:41 PM] रवि रश्मि अनुभूति:

  कुण्डलिया छंद
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
1 ) वेणी ---
**********
वेणी बालों की सजी , बिंदिया सजती माथ ।
नथनी सजती नाक में , शोभित कुंडल साथ ।।
शोभित कुंडल साथ , रूप दिखता है प्यारा ।
रूप तो अब सुहाय , निखरे श्रृंगार न्यारा ।।
लगती देखो आज , दुल्हन की उच्च श्रेणी ।
उसकी है यह लाज , सजी बालों की वाणी ।।


कुण्डलिया छंद ---
*****************
2 ) कुमकुम ---
**************
नारी सुंदर ही दिखे , कुमकुम दिखे लगाय ।
रूप सुहाना ही सजे , नारी निरखत जाय ।।
नारी निरखत जाय , रूप सिंगार है भाता ।
कोरा लगता माथ , जब तक न यह लग जाता ।।
लगती खिलती नार , सुहाग की प्रीत  प्यारी ।
कुमकुम माथे धार , दिखे ही सुंदर नारी ।।

(C) रवि रश्मि 'अनुभूति '
मुंबई ( महाराष्ट्र )
16.12.2019 , 7:50 पीएम पर रचित ।
¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤

[16/12 9:41 PM] गीतांजलि अनकही: सादर समीक्षार्थ
 ==================
आज की कुण्डलिया
==================
*वेणी*

सागर के तट रुक्मिणी, जोह रही प्रभु की बाट।
स्वर्ण कली की खोज में, गए द्वारिका हाट॥
गए द्वारिका हाट, गिरीधर नागर नटवर।
रानी का सिंगार, करना आज है निज कर॥
वेणी कलियाँ गूँथ, करेंगे नेह उजागर।
सके न कोई रोक, प्रेम प्रबल का सागर॥
==================
*कुमकुम*

कुमकुम भर कर माँग में, चली सुहागन नार।
साजन का मन मोहने, कर सोलह सिंगार॥
कर सोलह सिंगार, वसन आभूषण नव चुन।
अंग अंग में प्रीत, सपने सुंदर नयन बुन॥
धर कर मन में धीर, जाना कहती सखी सुन।
कहे अनकही बात, माँग तेरी का कुमकुम॥
==================
गीतांजलि ‘अनकही’
[16/12 9:44 PM] महेंद्र कुमार बघेल: कुण्डलियाॅ:-

*वेणी*

नदियों का संगम जहां, वह वेणी कहलाय।
वह निर्मल जल धार ही , सबकी प्यास बुझाय।
सबकी प्यास बुझाय, वही है आज प्रदूषित।
सब कुछ है प्रत्यक्ष, समस्या ये अनुसूचित।
रखना होगा स्वच्छ, सदा जल धार विहंगम।
प्रकृति रहे अक्षुण्ण, जहां होता है संगम।।

*कुमकुम*

कुमकुम है गहना तिलक, इसका गजब महत्व।
उर्जित करने माथ को,इसमें संचित तत्व।
इसमें संचित तत्व,तंतुकी पुष्ट बनाते।
भरने अपनी मांग, सुहागन सब अपनाते।
खिले रूप सौंदर्य, सुघड़ दिखतीं मां बहना।
सजती रहे कपाल,तिलक  कुमकुम है गहना।।
महेंद्र कुमार बघेल

[16/12 9:55 PM] अमित साहू: *कुण्डिलयाँ शतकवीर*
दिनाँक 16/12/2019
1- वेणी (चोटी)
बिखरे वेणी यूँ लगे, घिरे घटा घनघोर।
निहारता अपलक पिया, जैसे चंद चकोर।।
जैसे चंद चकोर, देख सजना बौराता।
हृदय समाकर रूप, प्रेम का दीप जलाता।।
सजन भरे जब बाँह, तभी तो सजनी निखरे।
नागिन सी बलखाय, वेणिका जब-जब बिखरे।।
2-कुमकुम
पूरी होती कामना, शुभ फल मिले हजार।
सदा सुहागन चाहती, सोलह मन श्रृंगार।।
सोलह मन श्रृंगार, बिंदिया कुमकुम गहनें।
चूड़ी कंगन हार, सुशोभित सबकुछ पहनें।।
कहे 'अमित' कविराज, प्रीति बिन नार अधूरी।
चुटकी भर सिंदूर, कामना करती पूरी।।
कन्हैया साहू 'अमित'
भाटापारा छत्तीसगढ़

[16/12 9:56 PM] नीतू ठाकुर: *कलम की सुगंध छंदशाला*

*कुण्डलियाँ शतकवीर हेतु*

*दिनांक - 16.12.19*

*कुण्डलियाँ (1)*
*विषय :- वेणी*

ओढ़े घूँघट लाज का , कर सोलह श्रृंगार।
बालों में वेणी सजा, चली ठुमकती नार।।
चली ठुमकती नार, लगे है सबसे हटके।
देख गजब की चाल, बाँवरा मन ये भटके।।
चंद्रमुखी सा रूप, बांध हिय का जब तोड़े।
ताकें नयन हजार, मौन की चादर ओढ़े।।

*कुण्डलियाँ (2)*
*विषय :- कुमकुम*

कुमकुम सजते मांग में,बदले भाग्य लकीर।
सावित्री की भूमिका, निभा रही है हीर।।
निभा रही है हीर, गली में रांझा भटके।
पकड़ा जाए रोज, पुलिस के खाये फटके।।
ऐसे फूटे भाग्य, न बाजे पायल छुमछुम।
बहे नयन से नीर, लगाया जब से कुमकुम।।

*रचनाकार का नाम :- नीतू ठाकुर*

Saturday, 14 December 2019

मानवीकरण अलंकार वर्कशॉप

शीर्षक :- मानवीकरण अलंकार वर्कशॉप
कलम की सुगंध छंदशाला में दिसम्बर माह की वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसका मुख्य विषय 'मानवीयकरण अलंकार' रहा। जिसकी अध्यक्षता आदरणीया सुशीला जोशी जी मुज्जफरनगर ने की इस वर्कशॉप में मुख्यातिथि के तौर पर आदरणीया कुसुम कोठारी जी सादर आमंत्रित की गई लगभग 150 कवि परिवार की उपस्थिति में यह ऑनलाइन वर्कशॉप अपने उद्देश्य की पूर्ति करती हुई पूर्ण सफल रही इस वर्कशॉप की संचालिका आदरणीया अनिता मंदिलवार सपना जी रही जिसका समापन दोहा अंताक्षरी के साथ किया गया।
कार्यक्रम दौरान कवि परिवार में नवांकुर कवि एवं कवयित्रियों द्वारा जिज्ञासा वश अनेकों प्रश्न किये गए जिनका उत्तर आदरणीया सुशीला जोशी कार्यक्रम अध्यक्ष और मुख्यातिथि कुसुम कोठारी जी द्वारा समय समय पर दिया गया सभी लाभान्वित हुए इस वर्कशॉप से और भविष्य में भी इस प्रकार की मासिक वर्कशॉप के आयोजन के लिए संचालन परिवार द्वारा योजना बनाई गई।
प्रस्तुत है वर्कशॉप का सारांश ......
🙏🙏🙏आदरणीय संजय कौशिक "विज्ञात" सर का सुझाव था 👇
छंदशाला में एक और वर्कशाप का आयोजन होना चाहिए
जिसकी असध्यक्षता आदरणीया सुशीला जोशी जी करेंगी मुख्यातिथि आदरणीया कुसुम कोठारी जी रहेंगी
विषय रहेगा
रचना में मानवीकरण का प्रयोग कैसे करें ....
मानवीकरण से रचना कैसे बोल उठती है ....
मानवीकरण संबंधित अनेक प्रश्न और जिज्ञासा जिन पर आदरणीया सुशीला जी मंच का मार्गदर्शन करेंगी
दिन सर्वसम्मिति से सुनिश्चित कर लीजिए
मुख्य मंच संचालक आदरणीया अनिता मंदिलवार सपना जी से निवेदन है कि सबके हित को ध्यान में रखते हुए सबकी उपस्थिति हो सके ऐसे समय का निर्धारण कर सूचना प्रेषित करें 🙏🙏🙏
आदरणीया अनिता मंदिलवार "सपना" जी के संचालन में शुक्रवार 13.12.2019 को दोपहर 3:00 से संध्या 7 बजे तक का समय निर्धारित हुआ जिसमें मंच के सभी सदस्यों ने बहुत उत्साह से भाग लिया 🙏🙏🙏
*प्रस्तुत है वर्कशाप का सारांश* 🙏🙏🙏
सुशीला जोशी जी : *किसी भी जड़ या जंगम वस्तु का मानवीयकरण तब किया जाता है जब सम्पूर्ण सृष्टि किसी के दुख से दुखी या सुख से सूखी लगे । उस स्थिति में वेदना या प्रसन्नता उसकी अपनी न रह कर सर्वव्यापी बन जाती है ।उसकी पीड़ित  चेतना में वर्षा में आँसू  और कमल का खिलना उसे व्यंग दिखाई देता है । जबकि वही सब उपादान सुख में उसे गाते नाचते लगते है ।*
    *मानवीयकरण  लेखक की सजीव व  सशक्त कल्पना है जिसके माध्यम से वह अपनी रचना को महीन ,कोमल ,संवेदनशील और सर्वव्यापी बनाता है।*
अनीता मंदिलवार -सपना जी : बहुत ही यथार्थ जानकारी दीदी 🙏🙏
कुसुम कोठारी जी: आज कार्यशाला में(खुले मंच पर) आदरणीय शुशील दीदी मानवीयकरण अलंकार के बारे में बताएंगे आप सभी को जो भी जिज्ञासा हो कृपया सूची बंध करें।
कुसुम कोठारी जी : अपनी जिज्ञासा रखेगें तो समाधान के साथ बहुत कुछ जानकारियां मिलेगी।
नीतू : अलंकार क्या है और कविता या गीत में कैसे प्रयोग करें तो रचना सज जाए 🙏
कुसुम कोठारी जी : *कवि या लेखक अपनी भाषा और भावों के सौंदर्य में वृद्धि करना चाहता है। उस सौंदर्य की वृद्धि के लिए जो साधन अपनाए गए , उन्हें ही "अलंकार" कहते हैं। उनके रचना में सौंदर्य को बढ़ाया जा सकता है , पैदा नहीं किया जा सकता।
ऐसे ही "मानवीयकरण" अलंकार का एक भेद है  
जहाँ जड़ वस्तुओं या प्रकृति पर मानवीय चेष्टाओं का आरोप किया जाता है, वहाँ मानवीकरण अलंकार होता है।*
तोषण जी : उदाहरणार्थ...ताकि समझने और असानी हो...    
नीतू : मानवीकरण में जिसका मानवीकरण कर रहें है उसके साथ न्याय करना मुश्किल होता है...क्योंकि उसमें रचनाकार अपने भाव व विचार रखता है ....ऐसे में क्या करें?
कुसुम कोठारी जी : *रचनाकार जब भी मानवीयकरण करता है तब हो सकता है वस्तु का सार गुण धीमा पड़ जाए पर दूसरी और वो उसका सुंदर विश्लेषण देता है जो रचना के साथ उस वस्तु के सौंदर्य में वृद्धि करता है ।*
*कवि का काम सृजन करना है।प्रकृति अपनी मौलिकता बनाए रखती है। कवि कभी भी प्रकृति को नुक्सान नहीं पहुंचाता।*
अनीता मंदिलवार -सपना जी : सही कहा  
नीतू : पूर्ण सहमत 🙏
सुशीला जोशी जी : *मानवीयकरण में न्याय या अन्याय का तो प्रश्न ही नही उठता ।  मानवीयकरण कवि का सखा/सखी , प्रेमी/प्रेम का साक्षी ही बनता है । 
जैसे मैं नीर भरी दुख की गगरी 
महादेवी का दुख एक जल से भरे गागर जैसा है । इसमें उन्होंने जल को पीड़ा और गागर को पीड़ित दर्शाया है ।अर्थात ऐसी गागर जिसमे पीड़ा का जल भरा रहता है ।  इन शब्दों से उनके दुख की तीव्रता दर्शित हो रही है । जल या गगरी के साथ न्याय या अन्याय कहाँ ??
   रामायण में राम जब सीता को वन में खोजते फिर रहे है तो वे एक एक वृक्ष ,लता से पूछते फिर रहे है --
....... क्या देखी मृगनैनी ।।
निश्चित लता या वृक्ष नही बोलेगे ।लेकिन राम उन्हें सजीव साक्षी मान कर उनसे सम्वाद कर रहे है ।इसमें लता या वृक्षों के न्याय या अन्याय कहाँ ?*
कुसुम कोठारी जी : जैसे हम कहते हैं फूल खिला है
ये साधारण प्रक्रिया है वहीं कहते हैं फूल मुस्कुराए या मुसकाये तो भाव मुखरित होते हैं
नीतू : मेरे अंतर मन का दर्पण या मेरी परछाई हो,
कौन हो तुम जो इस दुनिया में मेरी खातिर आई हो ?
चंद्र सी आभा मुख मंडल पर,जुल्फ घटा सी छाई है,
चन्द्रबदन,मृगनयनी हो तुम तन पर चिर तरुणाई है,
चाल चपल चंचला के जैसी ,स्वर में तेरे गहराई है,
तुमने मुझको जनम दिया है,या तू मेरी जाई है ? 
मेरे अंतर मन का दर्पण या मेरी परछाई हो,
कौन हो तुम जो इस दुनिया में मेरी खातिर आई हो ?
कभी हंसाती,कभी रुलाती कभी रोष दर्शाती हो,
कौन हो तुम जो मन की बातें बस मुझको बतलाती हो ?
मेरी कविता,मेरी रचना तू मेरा संसार है,
तूने मेरा चयन किया है ये तेरा उपकार है,
मेरे अंतर मन का दर्पण या मेरी परछाई हो,
कौन हो तुम जो इस दुनिया में मेरी खातिर आई हो ?
- नीतू ठाकुर
👆इसमें मैने अपनी कविता का मानवीकरण करने की कोशिश की है ...क्या ठीक से कर पाए है 🙏
  सुशीला जोशी जी : *नही मैम ,यह मानवीयकरण नही है ।इसमें आपने अपनी बेटी या अन्य चरित्र को विशेषताओं को अलंकारो के माध्यम से दर्शाया है ।*  
   निराला की कविता ..
अबे !सुन बे ओ गुलाब !
तूने पाया जो रंगों आब ....
...........डाली पे इठला रहा
कैपिटलिस्ट ।
*पढ़े तो आपको वास्तव में अनुभव होगा कि सम्पन्न लोग और गुलाब में कितनी समानता है ।।
यह व्यंग में लिखी गयी कविता है जो  गुलाब को कपेटेलिस्ट मान कर बात कर रहा है जो आज भी समसामयिक है । यद्यपि  गुलाब प्राणी नही है लेकिन प्राणी मान कर लिखा गया व्यंग कितना सार्थक सिद्ध है ।*  
  नीतू : इस रचना को लिखते वक्त बेटी का ख्याल मन में नही था बल्कि एक सवाल था ...कवि कविता को जन्म देता है या कविता कवि को। मेरी रचना का स्वरूप कैसा है  🙏 आप का उदाहरण बहुत सुंदर है और यह रचना अवश्य पढूंगी ....बहुत सुंदर जानकारी दी आपने ....आभार 🙏    
  कुसुम कोठारी जी : जी बहुत सुंदर जानकारी दीदी जी एक भ्राति मिटी 🙏 
 वंदना सोलंकी जी: बहुत ज्ञानवर्धक जानकारी दी है आपने आदरणीया🙏👌👌
 नीतू : आप के उत्तर से मुझे मेरा उत्तर मिल गया 😀 आभार आप का ...रचना सफल हुई क्योंकि रचनाकार के लिए हर रचना उसके बच्चे जैसी ही होती है 🙏🙏🙏  
अलंकार का प्रयोग करते वक़्त किन चीजों का ध्यान रखना आवश्यक है ...जिस से रचना और निखर जाए 🙏 क्योंकि गलत प्रयोग प्रयोग गलत ही रूप देगा रचना को .….इसके लिए कल्पनाशक्ति जबरजस्त होना जरूरी है ऐसा मेरा मानना है।
कुसुम कोठारी जी : इस तरह की कुछ कविताएं मैंने लिखी है और मैं स्वयं भ्रम में हूं कि ये वास्तविक मानवीयकरण है या नहीं और आज मैं ये जिज्ञासा शुशील दीदी जी से रखने वाली थी ।
क्योंकि इस रचना में हम प्रकृति पर मानव चेष्टा नही थोप रहे बल्कि मानव पर प्रकृति को स्थापित कर रहें हैं जैसे आपने नायिका को हर जगह प्रकृति संग स्थापित किया है ..
चंद्र सी आभा
घटा ही जुल्फ  आदि-आदि।
तो मेरा शुशीला दीदी से निवेदन है कि हमारी जिज्ञासा शांत करें ।🙏 
कुसुम कोठारी जी : तब तक मेरी मानवीयकरण पर एक रचना का अवलोकन करें
कुसुम कोठारी जी : अप्रतिम सौन्दर्य
हिम  से आच्छादित
अनुपम पर्वत श्रृंखलाएँ
मानो स्फटिक रेशम हो बिखर गया
उस पर ओझल होते
भानु की श्वेत स्वर्णिम रश्मियाँ
जैसे आई हो श्रृँगार करने उनका
कुहासे से ढकी उतंग चोटियाँ
मानो घूंघट में छुपाती निज को
धुएं सी उडती धुँध
ज्यों देव पाकशाला में
पकते पकवानों की वाष्प गंध
उजालों को आलिंगन में लेती
सुरमई सी तैरती मिहिकाएँ
पेड़ों पर छिटके हिम-कण
मानो हीरण्य कणिकाएँ बिखरी पड़ी हों
मैदानों तक पसरी बर्फ़ जैसे
किसी धवल परी ने आंचल फैलया हो
पर्वत से निकली कृष जल धाराएँ
मानो अनुभवी वृद्ध के
बालों की विभाजन रेखा
चीङ,देवदार,अखरोट,सफेदा,चिनार
चारों और बिखरे उतंग विशाल सुरम्य
कुछ सर्द की पीड़ा से उजड़े
कुछ आज भी तन के खड़े
आसमां को चुनौती देते
कल कल के मद्धम स्वर में बहती नदियाँ
उनसे झांकते छोटे बड़े शिला खंड
उन पर बिछा कोमल हिम आसन
ज्यों ऋषियों को निमंत्रण देता साधना को
प्रकृति ने कितना रूप दिया  कश्मीर  को
हर ऋतु अपरिमित अभिराम अनुपम
शब्दों  मे वर्णन असम्भव।
   कुसुम कोठारी।
   " गिरा अनयन नयन बिनु बानी "

अभिलाषा चौहान जी: वह संध्या सुंदरी परी सी
गिरि का गौरव गाकर निर्झर
निराला और पंत की ये पंक्तियां या पूरी रचनाएं
मानवी करण का उत्तम उदाहरण है न दीदी
कुसुम कोठरी जी : 👌जी सही ।  
अभिलाषा चौहान जी : छायावादी रचनाओं में मानवीकरण का बड़ा ही सुन्दर चित्रण है। यहां पर इसका चरम सौंदर्य प्रकट हुआ है।

कुसुम कोठरी जी : छाया वादी काल में अलंकारों  का अनुपम अभिनव प्रयोग हुवा है । जो अतुल्य है।
अभिलाषा चौहान जी : मानवीकरण प्रकृति का किया जाता है।अर्थात प्रकृति पर मानवीय चेष्टाओं का आरोप।जबकि मानव की प्रकृति के साथ तुलना पर उपमा उत्प्रेक्षा या रूपक अलंकार का प्रयोग होता है ।है ना दीदी।क्या मैं सही हूं।
आरती श्रीवास्तव जी:
मैं नीर भरी दुःख की बदली,
विस्तृत नभ का कोई कोना
मेरा नाम कभी अपना होना
परिचय इतना इतिहास यही
उमड़ी कल थी,मिट आज चली।
महादेवी वर्मा🙏🏽🙏🏽
अनीता मंदिलवार -सपना जी : और  सभी भी इस चर्चा में शामिल हों । लाभ ही होगा🙏🌹
डॉ. कमल वर्मा जी : आ दीदी नमस्कार। मानवी करण में जीव को मानव माना जाता है या निर्जीव या दोनों को। प्रायःनदी को अल्हड़ नवयौवना की तरह मान कर मैंने कुछ कविताएँ लिखी है।
पहाड़ को भाई या पिता की तरह रक्षक।
क्या दोनों मानवीकरण है।
कमल
सुशीला जोशी जी : *बिल्कुल नही ।मानवीयकरण किसी वस्तु के गुण दोष देख नही किया जाता । वह तो स्वयं कवि की मनःस्थिति के अनुसार होता है ..
      बहुत गुलाबी हँसी तुम्हारी
      तभी तो हमको लुभा रही हो ।।
इसमें हँसी को गुलाबी कहा जो कवि के मनमे उगते प्रेम को दर्शा रही है । इसमें हँसी का गुण धीमा नही पड़ा वरन गुण दुगना हो रहा है और हँसी को और अनुपम बना रहा है।
     तुम्हारी खामोशी हम पे भारी
    क्यो हमको ऐसे जला रही हो ।।
अब यहाँ खामोशी का गुण दुगना हो रहा है जिससे कवि आहत है ,आकुल है । इसमें ख़ामोशी नायक का कार्य कर रही है ।*
डॉ. कमल वर्मा जी : जिसे अंग्रेजी में personification कहतें है, वह है?
वंदना सोलंकी जी: निर्झर ल फूटफूट कर रो रहे
फूल पत्तियां भी सिसक पड़ी
मसली जा रही मासूम कलियां
उपवन की डाली बिलख रही ।।
*वंदना सोलंकी*
आदरणीया सुशीला जी ,,क्या ये रचना मानवीकरण के मानक पर खरी उतरती है?🙏🏻🙏🏻
सादर समीक्षार्थ
सुशीला जोशी जी : *जीव तो जीवित है उसका मानवीयकरण नही होता लेकिन बेजुबान  प्राणियों का मानवीयकरण सम्भव है। जैसे तोता ,मैना, चिड़िया , मृग या फिर कोई आपका पालतू प्राणी ।*
अनुराधा चौहान जी : गुलमोहर तुम क्यों नहीं हँसते
क्यों नहीं खिलते नवपुष्प लिए
इतराते थे कभी यौवन पर
शरमा उठते थे सुर्ख फूल लिए
कर श्रृंगार सुर्ख लाल फूलों से
सबके मन को लुभाते थे
खड़े आज भी तुम वैसे ही हो
बस लगते थोड़े मुरझाए हो
*अनुराधा चौहान*
*सादर समीक्षार्थ*
वंदना सोलंकी जी: इसमें ल को न पढ़ा जाए।टंकण त्रुटि🙏🏻😀
नीतू : पूर्ण सहमत ....सुंदर जानकारी 👌मार्गदर्शन के लिए आभार 🙏
सुशीला जोशी जी : *बहुत सुंदर ।गुलमोहर जो कभी आपकी खुशी का कारण था आज मुरझाया सा लग रहा है ।शायद वह आपके दुख से दुखी है ।*
अनुराधा चौहान जी : हार्दिक आभार दीदी
नीतू : बहुत ही खूबसूरती से समझाया आपने ...बहुत सही 🙏बहुत खूब 👌
अनुराधा चौहान जी : हार्दिक आभार सखी
सुशीला जोशी जी : *मानवीयकरण नही छायावाद है ।आपने आज के परिवेश को अन्य माध्यम से दर्शाया है ।*
नीतू : इस बात से यह तो स्पष्ट है जिसका मानवीकरण कर रहे हैं उसका भावना से निकटतम संबंध होना जरूरी है 🙏
नीतू : हर रचनाकार अपनी कल्पना शक्ति के हिसाब से मानवीकरण करता है ...पर उत्तम मानवीकरण के क्या गुण हैं ?
कुसुम कोठरी जी : तुम्हार होंठों जैसे  गुलाब
में मानवीयकरण है अतिशयोक्ति भी तो इसमें  गुलाब को होंठों सा बताया है तो गुलाब की महत्ता बढ़ी या घटी है या फिर और कोई भाव उभर रहा है कृपया बताएं दीदी जी।
अभिलाषा चौहान जी : मेघ गाते आ रहे मल्हार नभ में
विहग अवली झूमती जाती गगन में
बन गलहार मेघ का सत्कार करने
पवन मुक्त छंद स्वागत गान करते
वृक्ष भी लय ताल संग नृत्य करते
मोर दादुर कोयल पपीहा राग छेडें
मेघ मल्हार संग अपनी तान जोडें
बरस उठी चहुंओर रसधार है अब
प्रकृति भी रसरंग में डूबी हुई अब
प्रिय प्रेम की बूंदो का स्पर्श पाकर
अवनि ने कर लिए श्रृंगार सोलह
प्रिय मिलन की घड़ी  समीप आई
देख प्रिय को विरहिणी है लजाई
चंचला दामिनी पल-पल बताए
मेघ मल्हार अलापते आ गए हैं
प्रियतमा पर प्रेमरस बरसा रहे हैं
मिलन का संगीत है देखो अनूठा
धरा से नवजीवन का अंकुर फूटा
हर्ष का पारावार है चहुंओर अब
ओढ ली अवनि ने धानी चुनर जब
सृष्टि भी निखरती जा रही अब
मेघ सारे कलुष को धो रहे हैं
दीदी इस रचना पर समीक्षा करें कृपया
अभिलाषा चौहान
सादर समीक्षार्थ 🙏🌷
डॉ कमल वर्मा जी : दीदी जी ऐसे तो कई गीत है।
जैसे__देखो वह चाँद हँसकर इशारे कर रहाहै।
क्या मानवी करण है?
कुसुम कोठरी जी : जी ये तो मानवीयकरण है
सुशीला जोशी जी : *यह मानवीयकरण है कहाँ?? अपने होठों को गुलाब जैसा बताया है । यह तो अलंकार है । मानवीयकरण का अर्थ किसी चीज को वही बना देना जिसे आप  चाहते है ।
नदी का बहना / नदी का दौड़ना
दोनो में  यही अंतर है ।*
डॉ कमल वर्मा जी : हाँ मै समझी थी। धन्यवाद
सुशीला जोशी जी : *मैं कब उसे मना कर रही  हूँ । गीतों में आज भी मानवीयकरण और छायावाद का बोलबाला है ।*
वंदना सोलंकी जी: जी,हार्दिक आभार🙏🏻
कुसुम कोठरी जी : जी मैंने पूछा था कोई गुलाब को दिखा कर कह रहा है प्रेयसी से कि देखो ये गुलाब तुम्हारे होठों जैसे है
सुशीला जोशी जी : यह उपमा हुई न । मानवीयकरण नही ।
डॉ कमल वर्मा जी : धन्यवाद हृदय से। आदरणीय बहुत सुंदर चर्चा के लिए। आ जोशी दीदी जी को भी धन्यवाद एवं नमस्कार।
संजय कौशिक " विज्ञात" सर  : मानो मनु ज्यों जनु जैसे
उपमा
सुशीला जोशी जी : पहले आप अपनी इस रचना को किसी विधा के अंतर्गत रखिये । फिर बात करेंगे समीक्षा की ।
 सुशीला जोशी जी : जी यह भी उपमा अलंकार है
 संजय कौशिक "विज्ञात " सर  : जी 🙏🙏🙏
कुसुम कोठरी जी : तुम्हारे होंठ गुलाब जैसे ..उपमा
गुलाब तुम्हारे होंठ जैसे इसमें गुलाब को  होंठों सा कहना भी उपमा ही होगा क्या आदरणीय।
सुशीला जोशी जी : जी हाँ ।
कुसुम कोठरी जी : 🙏जी सादर
डॉ कमल वर्मा जी : अगर हम कहते हैं, उसमें बिजली सी चंचलता है तो उपमा हुई।
चंचल बिजली आसमान में चमक कर आगे राह दिखा रही थी। मानवीकरण है।
सुशीला जोशी जी : *मानवीकरण कामायनी में दिखिए जिसमें मानवीय मनोवृत्तियों को चरित्र में ढाल कर पूरा ग्रन्थ रचना ।*
डॉ कमल वर्मा जी : ठीक समझी हूँ न आ दीदी जी।
सुशीला जोशी जी : *नही , स्वयं के गुणों का प्रकृति के माध्यम से गुणगान है या अलंकारिक आत्मश्लाघा है ।।*
श्वेता सिन्हा जी : जी प्रणाम दी मेरी एक रचना की समीक्षा कर दीजिए कृपया
लह-लह,लह लहकी धरती
उसिनी पछुआ सहमी धरती
सही गयी न नभ से पीड़ा
भर आयी बदरी की अँखियाँ
लड़ियाँ बूँदों की फिसल गयी
टप-टप टिप-टिप बरस गयी 
अंबर की भूरी पलकों में
बदरी लहराते अलकों में
ढोल-नगाड़े सप्तक नाद
चटकीली मुस्कान सरीखी
चपला चंचल चमक गयी
बिखर के छ्न से बरस गयी
थिरके पात शाख पर किलके
मेघ मल्हार झूमे खिलके
पवन झकोरे उड़-उड़ लिपटे
कली पुष्प संग-संग मुस्काये
बूँदें कपोल पर ठिठक गयी
जलते तन पर फिर बरस गयी
कुसुम कोठरी जी : कोई भी अपनी जिज्ञासा रख सकता है दीदी सब की जिज्ञासा का हल करेंगे🙏
श्वेता सिन्हा जी : जी दीदी जब हम मानवीयकरण करते हैं तो जिस प्राकृतिक बिंब का प्रयोग कर रहे उसका प्रयुक्त भावों से तालमेल होना आवश्यक है न?
जैसे कि किसी पुष्प का बिंब कोमलता के भाव के लिए प्रयुक्त किया जायेगा ना..?
कुसुम कोठरी जी : जब तक आदरणीय दीदी सब की समस्या समाधान देती हैं सरल शब्दों में मानवीयकरण..
फूल हंसे कलियां मुसकाईं।
यहाँ फूलों का हँसना, कलियों का मुस्कराना मानवीय चेष्टाएँ हैं। अत: मानवीकरण अलंकार है।
मानवीयकरण अलंकार में दूसरी निर्जीव चीजों में सजीव होने की बात दर्शाई जाती है. यानी उस जी चीज में मानव होने का बोध कराया जाता है।
यानि हम कह सकते हैं कि जब किसी कविता, दोहे या गद्य में प्रकृति को मनुष्य की तरह व्यवहार करते हुए दिखाया जाये, तो उसे मानवीकरण अलंकार कहते हैं। जैसे - मेघ आये बन ठन के, सज-संवर के, इस वाक्य में बादलों का मानवीकरण किया गया है. इससे गद्य व पद्य की सुन्दरता कई गुनी बढ़ जाती है।
नीतू : मतलब ओठों की तुलना गुलाब से करना उपमा है और कटे हुए वृक्ष को देखकर कटे हाथ लिखना मानवीकरण 🙏
कुसुम कोठरी जी : मेरी एक अतुकांत रचना की कृपया समीक्षा किजिए दीदी जी, इसमें कुछ मानवीयकरण है भी या सब उपमा अलंकार ही है।
अतुकान्त नव विधा
अप्रतिम सौन्दर्य
हिम  से आच्छादित
अनुपम पर्वत श्रृंखलाएँ
मानो स्फटिक रेशम हो बिखर गया
उस पर ओझल होते
भानु की श्वेत स्वर्णिम रश्मियाँ
जैसे आई हो श्रृँगार करने उनका
कुहासे से ढकी उतंग चोटियाँ
मानो घूंघट में छुपाती निज को
धुएं सी उडती धुँध
ज्यों देव पाकशाला में
पकते पकवानों की वाष्प गंध
उजालों को आलिंगन में लेती
सुरमई सी तैरती मिहिकाएँ
पेड़ों पर छिटके हिम-कण
मानो हीरण्य कणिकाएँ बिखरी पड़ी हों
मैदानों तक पसरी बर्फ़ जैसे
किसी धवल परी ने आंचल फैलया हो
पर्वत से निकली कृष जल धाराएँ
मानो अनुभवी वृद्ध के
बालों की विभाजन रेखा
चीङ,देवदार,अखरोट,सफेदा,चिनार
चारों और बिखरे उतंग विशाल सुरम्य
कुछ सर्द की पीड़ा से उजड़े
कुछ आज भी तन के खड़े
आसमां को चुनौती देते
कल कल के मद्धम स्वर में बहती नदियाँ
उनसे झांकते छोटे बड़े शिला खंड
उन पर बिछा कोमल हिम आसन
ज्यों ऋषियों को निमंत्रण देता साधना को
प्रकृति ने कितना रूप दिया  कश्मीर  को
हर ऋतु अपरिमित अभिराम अनुपम
शब्दों  मे वर्णन असम्भव।
              कुसुम कोठारी।
   " गिरा अनयन नयन बिनु बानी "
सुशीला जोशी जी : *मानवीयकरण सोच समझ कर नही किया जाता । उस समय जैसे मनःस्थिति होती है उसी के अनुरूप उपादन स्वयं उपस्थित हो जाते है ।राम ने वृक्षों को जान बुझ कर साक्षी नही बनाया ।।उन्हें आभास था को सीता जिस रास्ते से गयी है उसके सभी उपदान उनके साक्षी हो सकते है ।इसलिए वह लगातार पूछते आगे बढ़ते रहे ।*
सुशीला जोशी जी : काँख में सूरज दबाएँ
आ गया लोघन कुहासा
धुन्ध की चादर लपेटे
गढ़ रहा है  नई भाषा ।।
यह मानवीयकरण है ।।
कुहासे का मानवीयकरण है ।।
नीतू : बहुत बहुत आभार सुशीला दीदी जी आप के स्पस्टीकरण ने शंकाओं का समाधान कर दिया ....मानवीकरण को इतनी गहराई से हमने कभी सोचा ही नही था 🙏
नीतू : उपमा और अलंकार भी उलझे हुए से थे ...कुछ सुलझ गए
कुसुम कोठरी जी : जी सही कहा हम नवांकुर हैं, दी जैसी उर्वरक भूमि मिलेगी तो जरूर खिलेगें।
सुशीला जोशी जी : *जी नही ।। किसी जड़ वस्तु को मानवीय संवेदना से देखना मानवीयकरण है ।  कभी कभी आप गुड़ियों से भी बातें करती होगी ,खिलौनों से बातें करती होगी । तो क्या वे सुन रहे है ?? नही आपके हृदय की स्थिति उन्हें आपका मित्र ,बच्चा , भाई या फिर कोई भी बना रहा है ।*
सुशीला जोशी जी : चीत्कार करे
हांडी भुनता मुर्गा
जीभ का स्वाद
नीतू : जी आदरणीया ...समझ गए
हे निर्झर क्यों हो शांत आज
लगता है मन आक्रांत आज
नवगीत कोई फिर गाओ न
मन को मेरे बहलाओ न
इस तरह हम झरने को अपना मित्र मान कर बात  करें वो भी मानवीकरण है
नीतू : *कहती है मुझसे मधुशाला*
कहती है मुझसे मधुशाला मुझसे इतना प्यार ना कर
मै हूँ बदनामी का प्याला तू मेरा स्वीकार ना कर।
इज्जत, शोहरत सुख और शांति किस्तों में लुट जाती है
मिट जाती है भाग्य की रेखा जब मुझसे टकराती है
पावन गंगा जल भी मुझमे मिलकर विष बन जाता है
जो भी पीता है ये प्याला नशा उसे पी जाता है।
कहती है मुझसे मधुशाला मुझसे इतना प्यार ना कर
मै हूँ बदनामी का प्याला तू मेरा स्वीकार ना कर।
मेरी सोहबत में ना जाने कितने घर बर्बाद हुए
छोड़ गए जो तन्हा मुझको वो सारे आबाद हुए
ऐसा दोष हूँ जीवन का जीवन को दोष बनाती हूँ
प्रीत लगाता है जो मुझसे उसका चैन चुराती हूँ।
कहती है मुझसे मधुशाला मुझसे इतना प्यार ना कर
मै हूँ बदनामी का प्याला तू मेरा स्वीकार ना कर।
भूले भटके जग से हारे पास मेरे जब आते हैं
मीठे जहर के छोटे प्याले उनका मन ललचाते हैं
बहक गया जो इस मस्ती में उसका जीवन नाश हुआ
समझ ना पाया वो खुद भी कैसे वो इसका दास हुआ।
कहती है मुझसे मधुशाला मुझसे इतना प्यार ना कर
मै हूँ बदनामी का प्याला तू मेरा स्वीकार ना कर।
गाढे मेहनत की ये कमाई ऐसे नहीं लुटाते हैं
लड़ते हैं हालत से डटकर वहीं नाम कर जाते हैं
बहक नहीं सकता तू ऐसे तू घर का रखवाला है
एक तरफ है जीवन तेरा एक तरफ ये प्याला है।
कहती है मुझसे मधुशाला मुझसे इतना प्यार ना कर
मै हूँ बदनामी का प्याला तू मेरा स्वीकार ना कर।
- नीतू ठाकुर
सुशीला जोशी जी : मौन ही करता रहा
मौन से संवाद ।।
मौन गन्ध संग में।
साँझ थी चढ़ी चढ़ी
नीम भी हरा भरा
धरनी चित चुप पड़ी
बुदबुदाते ही रहे
व्यर्थ का ही वाद ।।
देखिए मानवीयकरण की पंक्तियाँ
नीतू : जी आदरणीया 
देख रही घूँघट पट खोले
नील गगन प्यासी धरती
इसमें भी आप ने सुंदर मानवीकरण किया था 🙏🙏🙏
  सुशीला जोशी जी : जी ,शुद्ध मानवीकरण 🌺 
रजनी रामदेव जी : देखें आदरणीया, इस दोहे में मानवीयकरण हुआ क्या???? प्रेम पपीहा
नैनों में सपने सजे,   सपनों में तस्वीर।
प्रेम पपीहा आ मुझे,करने लगा अधीर।।
                     रजनी रामदेव
                      न्यू दिल्ली
महातम मिश्र  जी : आदरणीया सुशीला जी मेरे मुक्तक मानवीयकरण पर हैं क्या?, सादर
"मुक्तक"
नहीं किनारे नाव है, नहीं हाथ पतवार।
सूख रहा जल का सतह, नहीं उदधि में धार।
नयन हुए निर्लज्ज जब, मन के भाव कुभाव-
स्वारथ की नव प्रीति में, नहीं हृदय में प्यार।।1
जल प्रवाह में कट रहे, वर्षों खड़े कगार।
आर-पार नौका चली, तट पर भीड़ अपार।
कैसा खेवनहार यह, नई नवेली नाव-
डर लगता है री सखी, मम साजन उस पार।।-2
महातम मिश्र, गौतम गोरखपुरी

सुशीला जोशी जी : जी नही । आपकी अभ्यस्त शैली बोल रही है । कहीं कहीं अलंकृत भाषा का प्रयोग है ।
श्वेता सिन्हा जी : जी दी कृपया मेरी कविता की समीक्षा करें🙏
सुशीला जोशी जी : जी प्रणाम दी मेरी एक रचना की समीक्षा कर दीजिए कृपया
लह-लह,लह *कर* लहकी धरती *16*-- 14
उसिनी पछुआ सहमी धरती।। 16
सही गयी न (नभ) *व्योम*  से पीड़ा 15 -- *16*
भर आयी बदरी की अँखियाँ16
*टप टप टिप टिप फूल बरजती* 16
(लड़ियाँ बूँदों की फिसल गयी)
*फिसल गई बूंदों सी पखियाँ*
टप-टप टिप-टिप बरस गयी
*दरक दरक दरकी जब धरती* ।। 16
अंबर की भूरी पलकों में 16
*ढोल नगाड़े सप्तक नाद*
बदरी लहराते अलकों में 16
*चटकीली मुस्कराती याद* 16
(ढोल-नगाड़े सप्तक नाद)
(चटकीली मुस्कान सरीखी)
(चपला चंचल चमक गयी )
*चपला चंचल चमक बरसती* 16
(बिखर के छ्न से बरस गयी)
*पवन झकोरे उड़ उड़ लिपटे* 16
थिरके पात शाख पर किलके
*पुष्प कली सँग सँग मुस्काये* 16
मेघ मल्हार झूमे  खिलके 16
*ठिठक गाल मनुहार  लरजती* 16
(पवन झकोरे उड़-उड़ लिपटे)
(कली पुष्प संग-संग मुस्काये)
(बूँदें कपोल पर ठिठक गयी )
(जलते तन पर फिर बरस गयी)
लीजिये मैम आपका यह एक सुंदर गीत बनगया ।।
आप कल्पना ,शब्द संयोजन और शैली में सिद्धहस्त है ।स्वयं को गीत की ओर मोड़िये ।बहुत आशा है आप से । 🙏🏼🌺
सुशीला जोशी जी : पढ़िए अपना गीत श्वेता जी।।
नीतू : बधाई हो श्वेता जी 💐💐💐💐  
श्वेता सिन्हा जी : ओहहो अचंभित है हम...शब्द नहीं क्या.कहे दीदी  
इस सार्थक चर्चा में मानवीकरण, उपमा और अलंकार के विषय में विस्तार से जानने का मौका मिला और आदरणीया सुशीला दीदी और कुसुम कोठारी जी के अनुभव और जानकारी का लाभ सभी ने उठाया ....हम हृदयतल से उनका आभार व्यक्त करते हैं 🙏
इस शानदार चर्चा के लिए सभी बधाई के पात्र हैं 💐💐💐
सादर नमन 🙏🙏🙏

नीतू ठाकुर
मीडिया प्रभारी
कलम की सुगंध