Showing posts with label मेहंदी महावर...मधुमिता घोष"प्रिणा". Show all posts
Showing posts with label मेहंदी महावर...मधुमिता घोष"प्रिणा". Show all posts

Sunday, 22 September 2019

मेहंदी महावर...मधुमिता घोष"प्रिणा"



मेहंदी महावर देखो
गोरी के हाथों रची है
गोरी साजन की दुल्हन बनी है
गोरी साजन की दुल्हन बनी है

अंग में सजे तेरे लाल सा जोड़ा
लाल से जोड़े में गोटे का फेरा
गोटे के फेरे में गोरी की भृकुटी तनी है
गोरी साजन की दुल्हन बनी है-2
मेहंदी महावर....................

हाथों में सजे तेरे लाल-लाल चूड़ी
लाल-लाल चूड़ी बीच चूड़ा सुनहरा
सुनहरे चूड़े की चूड़ी से देखो ठनी है
गोरी साजन की दुल्हन बनी है-2
मेहंदी महावर.....................

पावों में तेरे महावर की लाली
महावर की लाली में नूपुर की जाली
नूपुर की जाली में साजन की धड़कन थमी है
गोरी साजन की दुल्हन बनी है-2
मेहंदी महावर...................

      मधुमिता घोष"प्रिणा"
      राजपुर,बलरामपुर